बच्चन फैमिली की राजकुमारी आराध्या के बर्थडे पर दादू अमिताभ का स्पेशल पोस्ट, लिखा- बच्चा समय के साथ बढ़ता है और हम..

Edited By suman prajapati, Updated: 16 Nov, 2025 05:59 PM

amitabh bachchan special post on granddaughter aaradhya bachchan birthday

बच्चन फैमिली की राजकुमारी यानी अमिताभ बच्चन की पोती और अभिषेक बच्चन-ऐश्वर्या राय की बेटी आराध्या बच्चन का आज जन्मदिन है। 16 नवंबर को बच्चन फैमिली की लाडली पूरे 14 साल की हो गई है। आराध्या के बर्थडे पर दादा अमिताभ बच्चन ने एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया...

मुंबई. बच्चन फैमिली की राजकुमारी यानी अमिताभ बच्चन की पोती और अभिषेक बच्चन-ऐश्वर्या राय की बेटी आराध्या बच्चन का आज जन्मदिन है। 16 नवंबर को बच्चन फैमिली की लाडली पूरे 14 साल की हो गई है। आराध्या के बर्थडे पर दादा अमिताभ बच्चन ने एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया है और आराध्या को परिवार का सबसे अभिन्न हिस्सा बताया है।

अमिताभ बच्चन ने अपने व्लॉग में लिखा, "छोटी आराध्या के जन्म की पूर्व संध्या पर आशीर्वाद.. हम सभी में बच्चा समय के साथ बढ़ता है और हम उन्हें बहुत-बहुत शुभकामनाएं देते हैं.. हम यही प्रार्थना करते हैं और आज प्रियजन के जन्म की सुबह हो.. सभी आशीर्वाद।

PunjabKesari


एक्टर ने आगे लिखा- 'बीते सभी दिनों में, नुकसान का दुख बहुत गहरा रहा है, लेकिन जिंदगी आगे बढ़ती रहती है। जैसा कि होना चाहिए और जैसा कि जिंदगी और समय के साथ होता आया है... हमारी प्रार्थनाएं जारी हैं। हम जीते हैं, हम एक्सपीरियंस करते हैं, हम दृढ़ रहते हैं, दृढ़ रहते हैं और जिंदगी की रुकावट को पार करते रहते हैं। यही हमारा हिसाब और विश्वास है और ये सिलसिला चलता रहता है।'

 
पोती के जन्म पर बिग बी ने जाहिर की थी खुशी
बता दें, ऐश्वर्या राय ने नवंबर 2011 में अभिषेक बच्चन की बेटी आराध्या को जन्म दिया था, जो आज 14 साल की हो गई है। वहीं, आराध्या के जन्म के  एक हफ्ते बाद अमिताभ बच्च और जया बच्चन एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी, जिसमें उन्होंने उनकी निजता का सम्मान करने और बेटी के आने पर खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा, "आज हम बेटी को घर लाए हैं। हम बहुत खुश हैं। हमारे घर लक्ष्मी आई है, अभिषेक, ऐश्वर्या और बेटी सब स्वस्थ हैं। जब आपके घर में एक नया जीवन आता है तो ज़िंदगी बदल जाती है। मैं तो कहूंगा कि हमारे घर लक्ष्मी रत्न का आगमन हुआ है।"  

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!