ये प्यार न होगा कमः तेज बारिश.. लड्डू लिए जया बच्चन.. छाता थामे अमिताभ..कपल की तस्वीर ने जीता फैंस का दिल

Edited By suman prajapati, Updated: 17 Jul, 2024 04:54 PM

amitabh bachchan seen walking behind jaya holding an umbrella in rain

. प्यार कभी भी उम्र का मोहताज नहीं होता। अगर साथी सच्चा हो तो जिंदगी के हर पड़ाव में प्यार पहले जैसा ही रहता है। दोनों पार्टनर्स के बीच एक दूसरे के प्रति प्यार, केयर और रिस्पेक्ट देखने को मिलती। अब हाल ही में सामने आई अमिताभ और जया बच्चन की तस्वीर...

बॉलीवुड तड़का टीम. प्यार कभी भी उम्र का मोहताज नहीं होता। अगर साथी सच्चा हो तो जिंदगी के हर पड़ाव में प्यार पहले जैसा ही रहता है। दोनों पार्टनर्स के बीच एक दूसरे के प्रति प्यार, केयर और रिस्पेक्ट देखने को मिलती। अब हाल ही में सामने आई अमिताभ और जया बच्चन की तस्वीर भी यही वाक्य बयां करती नजर आ रही है। कपल की तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है और फैंस इसे खूब लाइक कर रहे हैं।


दरअसल, अमिताभ बच्चन ने हाल ही में अपने एक्स अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की और कैप्शन में लिखा- 'टी 5074 - .... और बारिश तो हर दिन होती है... यहां तक ​​कि काम के सेट पर भी...' तस्वीर में जया बच्चन हाथ में लड्डू लिए नजर आ रही हैं। वहीं अमिताभ बच्चन तेज बारिश के बीच उनके पीछे छाता लिए नजर आ रहे हैं। वह पत्नी को बारिश में भीगने से बचाने की पूरी कोशिश करते दिख रहे हैं। इस फोटो पर फैंस खूब प्यार लुटा रहे हैं और अमिताभ के इस जेस्चर की खूब तारीफ कर रहे हैं।

बता दें, अमिताभ बच्चन और जया बच्चन की शादी को 51 साल हो गए हैं और हर सुख-दुख में दोनों हमेशा एक दूसरे के साथ नजर आए हैं। हाल में ही नातिन नव्या नवेली नंदा के पॉडकास्ट में जया बच्चन ने बताया था कि अमिताभ बच्चन उनके सबसे अच्छे दोस्त हैं। 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!