'बुड्ढा सठिया गया है, सॉलिड गांजा फूंकते हो'  अमिताभ बच्चन के पीछे हाथ धोकर पड़े यूजर्स, बिग बी ने भी दे डाले एक से बढ़कर एक जवाब

Edited By Smita Sharma, Updated: 24 Jun, 2025 10:50 AM

amitabh bachchan reacts after being called buddha

अमिताभ बच्चन और ट्विटर (पहले का नाम) यानी X का 'चोली दामन' का साथ है। अमिताभ हर दिन कोई ना कोई ट्वीट करते रहते हैं। हालांकि अकसर ही वह अपने ट्वीट्स के कारण यूजर्स के निशाने पर आ जाते हैं। ऐसा नहीं है कि उनके ट्वीट्स में कुछ आपत्तिजनक या कोई ऐसी बात...

मुंबई: अमिताभ बच्चन और ट्विटर (पहले का नाम)  यानी X का 'चोली दामन' का साथ है। अमिताभ हर दिन कोई ना कोई ट्वीट करते रहते हैं। हालांकि अकसर ही वह अपने ट्वीट्स के कारण यूजर्स के निशाने पर आ जाते हैं। ऐसा नहीं है कि उनके ट्वीट्स में कुछ आपत्तिजनक या कोई ऐसी बात होती है, जो किसी को दुख पहुंचाए पर फिर भी यूजर्स उनका पीछा नहीं छोड़ते। अमिताभ बच्चन यूजर्स को सीधे तौर पर जवाब देने से बचते हैं पर इस बार उन्होंने ट्रोलर्स को नहीं बख्शा। 

PunjabKesari

अमिताभ बच्चन ने यूं ही एक पोस्ट किया और यूजर्स उस पर भी उनके पीछे पड़ गए। हद तो तब हो गई जब कुछ यूजर्स ने अमिताभ के साथ बेहदूगी और भद्दे कमेंट्स किए।

PunjabKesari

 

अमिताभ बच्चन ने X पर ट्वीट किया था, 'T 5419- जी हां हुजूर, मैं भी एक प्रशंसक हूँ। तो???' इस पर एक यूजर ने लिखा- 'सर ये पोस्ट आप खुद करते हो या कोई असिस्टेंट है आपका?' अमिताभ ने जवाब दिया- 'मैं खुद करता हूं। अभी समय हुआ है 23 जून, 12:05 बजे।'

PunjabKesari

एक यूजर ने हद कर दी और लिखा -'बुड्ढा सठिया गया है।' अमिताभ ने यह ट्वीट देखा और उसे जवाब देने से खुद को रोक नहीं सके। उन्होंने लिखा- 'एक दिन भगवान न करें जो जल्दी आए आप भी सठिया जाएंगे। परंतु हमारे यहां कहावत है - जो साठा, सो पाठा।' एक ने लिखा, 'तो फोन पर बोलना बंद करो भाई।' अमिताभ ने जवाब दिया- 'सरकार को बोलो भई, उन्होंने हमसे कहा सो किया।'

PunjabKesari

 

एक और यूजर ने लिखा, 'सॉलिड गांजा फूंकते हो सर।' अमिताभ का जवाब था- एक गंजा फूंके हुए ही ऐसे लिख सकता है जैसे आपने लिखा है।'

अमिताभ ने बेटे अभिषेक बच्चन की फिल्म 'कालीधर लापता' का ट्रेलर देख उनकी तारीफ की थी। इस पर एक यूजर ने पूछा था कि वह अभिषेक की तारीफ करते हैं, पर पत्नी जया या बहू ऐश्वर्या की नहीं करते। जवाब में अमिताभ ने कहा था कि वह दिल में तारीफ करते हैं, पब्लिक के बीच नहीं।


काम की बात करें तो अमिताभ बच्चन अब जल्द ही 'कल्कि 2898 AD' के दूसरे पार्ट में नजर आएंगे जिसकी जल्द ही शूटिंग शुरू होगी। इसके अलावा वह 'कौन बनेगा करोड़पति' का भी नया सीजन लेकर लौट रहे हैं।


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!