अमेरिकन सिंगर Selena Gomez ने बोला जय श्री राम, भड़के लोग बोले- कुछ लोग अपने ही धर्म को मजाक बनाते

Edited By suman prajapati, Updated: 01 Nov, 2024 04:49 PM

american singer selena gomez said jai shri ram people got angry

सेलेना गोमेज एक मशहूर अमेरिकन सिंगर हैं। हाल ही में उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसके बाद लोग उन्हें खूब ट्रोल कर रहे हैं। दरअसल, इस वीडियो में सेलेना जय श्री राम बोलती नजर आती है और उन्हें ऐसे बोलते देख लोग भड़क जाते हैं, तो आइए...

बॉलीवुड तड़का टीम. सेलेना गोमेज एक मशहूर अमेरिकन सिंगर हैं। हाल ही में उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसके बाद लोग उन्हें खूब ट्रोल कर रहे हैं। दरअसल, इस वीडियो में सेलेना जय श्री राम बोलती नजर आती है और उन्हें ऐसे बोलते देख लोग भड़क जाते हैं, तो आइए जानते हैं, इसके पीछे क्या वजह है।

 

वायरल हो रहे इस वीडियो में एक इंडियन फैन सेलेना के साथ नजर आ रहा है और वो उन्हें ‘जय श्री राम’ कहने को बोल रहा है। सिंगर से वो फैन कहता है ‘क्या आप जय श्री राम कह सकती हैं? ‘  सेलेना सवाल करती हैं- जय श्री राम? वो शख्स कहता है- इंडिया का बेस्ट स्लोगन है जय श्री राम। इसपर जवाब में सेलेना कहती हैं- थैंक यू हनी।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Pallav Paliwal (@pallav_paliwal)

इस वीडियो के सामने आने के बाद लोग नाराज हो गए हैं और उस शख्स को जमकर ट्रोल कर रहे हैं। वीडियो में सेलेना का रिएक्शन भी लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच रहा है।  

 


 एक यूजर ने कमेंट करते हुए कहा, ‘उदाहरण के तौर पर कुछ लोग अपने ही धर्म को मजाक बनाते हैं।’ दूसरे ने कहा, ‘एक मुसलमान होने के नाते.. मुझे भी शर्मिंदगी महसूस हो रही है।’ तीसरे ने कहा, ‘शिक्षा क्यों अहम है इसका उदाहरण यहां देखें।’ अन्य ने लिखा, ‘मैं हिन्दू हूं और यह शर्मनाक है।’  तो किसी ने कहा, ‘पता नहीं क्यों इंडिया की बेइज्जती करवा देते हैं ये लोग।’
 

Related Story

    Trending Topics

    IPL
    Royal Challengers Bengaluru

    190/9

    20.0

    Punjab Kings

    184/7

    20.0

    Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

    RR 9.50
    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!