'धूम मचाले' पर विदेशी दूल्हे 'राजा' का जबरदस्त डांस, ऋतिक रोशन भी हो जाएंगे  फैन

Edited By Smita Sharma, Updated: 11 Jun, 2025 01:34 PM

american groom dance hrithik roshan dhoom again

शादियों में डांस आजकल आम बात हो गई है लेकिन जब कोई विदेशी दूल्हा अपनी भारतीय दुल्हन को सरप्राइज देने के लिए बॉलीवुड स्टाइल को काॅपी करता है तो नजारा कुछ खास हो जाता है।पुर्तगाल में हुई एक शादी में ऐसा ही कुछ हुआ जहां अमेरिकी दूल्हे मार्क ब्लास्को ने...

मुंबई: शादियों में डांस आजकल आम बात हो गई है लेकिन जब कोई विदेशी दूल्हा अपनी भारतीय दुल्हन को सरप्राइज देने के लिए बॉलीवुड स्टाइल को काॅपी करता है तो नजारा कुछ खास हो जाता है।पुर्तगाल में हुई एक शादी में ऐसा ही कुछ हुआ जहां अमेरिकी दूल्हे मार्क ब्लास्को ने 'धूम अगेन' गाने पर ऐसा धमाकेदार डांस किया कि खुद ऋतिक रोशन भी तारीफ करने से खुद को नहीं रोक पाए।

यह खूबसूरत शादी अमेरिकी लड़के मार्क और भारतीय लड़की आयुषी की थी। शादी के फंक्शन में जब मार्क ने अपने दोस्तों के साथ डांस फ्लोर पर एंट्री ली तो किसी को अंदाजा नहीं था कि वह इतना बड़ा सरप्राइज देने वाला है। वीडियो में देखा जा सकता है कि दूल्हे के दोस्त पहले डांस करते हैं फिर पीछे हट जाते हैं और मार्क अपनी जैकेट उतारकर ऋतिक की तरह बनियान में 'धूम अगेन' के हुक स्टेप्स पर परफॉर्म करता है। 


 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!