Inside Pics: यूनिक टू टियर केक से लेकर मिकी मिन तक...राहा के दूसरे बर्थडे पर रणबीर-आलिया ने होस्ट की जंगल थीम पार्टी

Edited By Smita Sharma, Updated: 07 Nov, 2024 03:17 PM

alia ranbir hosted jungle theme party for their princess second birthday

: 6 नवंबर को रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की बेटी राहा कपूर 2 साल की हुई। इस खास दिन पर कपूर और भट्ट फैमिली ने अपनी प्रिसेंस पर खूब प्यार लुटाया। वहीं रणबीर-आलिया ने बेटी के बर्थडे पर शानदार पार्टी थी। इस पार्टी में करीना कपूर,करण जौहर समेत कई स्टार्स...

मुंबई: 6 नवंबर को रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की बेटी राहा कपूर 2 साल की हुई। इस खास दिन पर कपूर और भट्ट फैमिली ने अपनी प्रिसेंस पर खूब प्यार लुटाया। वहीं रणबीर-आलिया ने बेटी के बर्थडे पर शानदार पार्टी थी। इस पार्टी में करीना कपूर,करण जौहर समेत कई स्टार्स ने अपने बच्चों संग शिरकत की। अब पार्टी की कुछ इनसाइड तस्वीरें सामने आई हैं।

PunjabKesari

इन तस्वीरों में बर्थडे पार्टी की थीम और केक की झलकियों के साथ पार्टी में मेहमानों का माहौल भी दिख रहा है। इस स्पेशल मौके पर कपल ने बेटी के लिए मुंबई में एक जंगल थीम पार्टी होस्ट की थी। रणबीर और आलिया ने अपनी लाडली राहा के बर्थडे को स्पेशल बनाने मे कोई कसर नहीं छोड़ी थी इसलिए थीम से लेकर केक तक सब कुछ यूनिक था। 

PunjabKesari

आलिया और रणबीर ने बेटी के सेकेंड बर्थडे के लिए खास तरह का केक तैयार करवाया था। पिस्ता ग्रीन कलर के केक पर कई एनिमल्स की टॉपिंग थी। केक पर हैप्पी बर्थडे और राहा 2 भी लिखा है।

PunjabKesari
राहा के बर्थडे पार्टी में ग्रीन और व्हाइट कलर के बैलूनस लगाए गए थे।तस्वीर से राहा के बर्थडे की थीम की झलक मिल गई है।  रणबीर और आलिया ने जंगल थीम के साथ बेटी का बर्थडे सेलिब्रेट किया है।

PunjabKesari

पार्टी में टैटो मेकिंग भी रखी गई थी। 

PunjabKesari


वहीं नातिन राहा के बर्थडे पर उनके नाना महेश भट्ट भी बच्चे बन गए और वे मिकी-मिन संग मस्ती करते दिखे। 

PunjabKesari

नानी सोनी राजदान और दादी नीतू सिंह ने भी दोस्तों के साथ राहा के बर्थडे को खूब एंजॉय किया।तस्वीर में नीना गुप्ता भी नजर आ रही हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Alia Bhatt 💛 (@aliaabhatt)

 

बता दें कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट 6 नवंबर 2022 को पैरेंट बने थे। राहा के बर्थडे पर मां आलिया ने उस समय की एक खूबसूरत और अनदेखी तस्वीर शेयर की है जब वह केवल 'कुछ हफ्ते की' थी और उन्हें उनके इस खास दिन की शुभकामनाएं दीं।शेयर की तस्वीर में नन्हीं राहा मां आलिया की गोद में हैं। वहीं पापा रणबीर कपूर ने आलिया को अपनी बाहों में भरकर देखा। वहीं नन्हीं राहा मां के सीने से चिपक सकून से सो रही है। ये तस्वीर 2022 के अंत में राहा के जन्म के समय ली गई।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!