प्री वेडिंग पार्टी में विदेशी दूल्हे शेन का हाथ थाम पहुंचीं आलिया, रेड ग्लिटर लहंगे में बेहद खूबसूरत दिखीं अनुराग कश्यप की बेटी

Edited By suman prajapati, Updated: 10 Dec, 2024 03:00 PM

alia kashyap reached the pre wedding party holding the hand of shane gregoire

बॉलीवुड के फेमस फिल्ममेकर अनुराग कश्यप की बेटी आलिया कश्यप जल्द ही दुल्हन बनने वाली है। आलिया सालों तक बॉयफ्रेंड शेन ग्रेगोइरे को डेट करने के बाद 11 दिसंबर को उनकी पत्नी बन जाएंगी। 8 दिसंबर से हल्दी सेरेमनी के साथ ही कपल की वेडिंग रस्में शुरू हो गई...

मुंबई. बॉलीवुड के फेमस फिल्ममेकर अनुराग कश्यप की बेटी आलिया कश्यप जल्द ही दुल्हन बनने वाली है। आलिया सालों तक बॉयफ्रेंड शेन ग्रेगोइरे को डेट करने के बाद 11 दिसंबर को उनकी पत्नी बन जाएंगी। 8 दिसंबर से हल्दी सेरेमनी के साथ ही कपल की वेडिंग रस्में शुरू हो गई थीं। बीते दिन कपल को एक दूजे के नाम की मेहंदी भी लग चुकी हैं। वहीं, अब आलिया शेन की प्री वेडिंग पार्टीज की तस्वीरें सामने आई हैं, जिसमें दोनों अपने ट्रेडिशनल लुक से सबका दिल जीत रहे हैं।

 PunjabKesari


सामने आई तस्वीरों में देखा जा सकता है आलिया अपने होने वाले विदेशी दूल्हे संग देसी लुक में नजर आ रही हैं। वह ग्लिटर रेड कलर के लहंगे में बाकमाल लग रही हैं। गले में उन्होंने नगों से जड़ाऊ नेकलेस पहना है। आखों में डार्क काजल, मिनिमल मेकअप और खुले बालों में आलिया की खूबसूरती देखते ही बन रही है।


 

PunjabKesari

दूसरी तरफ उनके होने वाले दूल्हे शेन इंडो-वेस्टर्न ब्लैक मिरर वर्क आउटफिट में काफी डैशिंग लग रहे हैं। एक साथ दोनों की जोड़ी देखते ही बन रही है। फैंस कपल की तस्वीरों पर खूब प्यार लुटा रहे हैं।

PunjabKesari


आलिया कश्यप और शेन ग्रेगोइरे कथित तौर पर 11 दिसंबर को मुंबई में शादी करेंगे। कपल ने पिछले साल मई में सगाई की थी जिसके बाद उन्होंने अगस्त 2023 में मुंबई में एक पार्टी भी दी थी। वहीं, अब दोनों बीते दिन हमेशा के लिए एक-दूजे के हो जाएंगे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!