OMG! आलिया कश्यप और शेन ग्रेगोइरे का हल्दी सेरेमनी से लिपलॉक वीडियो वायरल, लोग बोले - बेशर्म शादी

Edited By Rahul Rana, Updated: 11 Dec, 2024 04:51 PM

alia kashyap and shane gregoire s liplock video from haldi ceremony goes viral

आलिया कश्यप की हल्दी सेरेमनी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसमें वह अपने बॉयफ्रेंड शेन ग्रेगोइरे के साथ लिपलॉक करती नजर आईं। वीडियो के बाद आलिया को सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जाने लगा।

बाॅलीवुड तड़का : बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर अनुराग कश्यप की बेटी आलिया कश्यप अपनी शादी के दिन बेहद चर्चा में हैं। हाल ही में, 8 दिसंबर को आलिया की हल्दी की रस्म हुई, और इस दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है। वीडियो में आलिया अपने बॉयफ्रेंड शेन ग्रेगोइरे के साथ लिपलॉक करती हुई दिखाई दे रही हैं। यह वीडियो वायरल होते ही आलिया को सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जाने लगा।

आलिया और शेन का लिपलॉक वीडियो

आलिया ने हल्दी सेरेमनी में येलो कलर की ड्रेस पहनी थी, उनके होने वाले पति शेन ने भी येलो कुर्ता और व्हाइट पायजामा पहना था। दोनों की हल्दी में नहाई हुई तस्वीरें बहुत प्यारी लग रही थीं, लेकिन वीडियो में उनका लिपलॉक करते हुए दिखना लोगों को हैरान कर गया।

सोशल मीडिया पर ट्रोल हुए आलिया कश्यप

वीडियो वायरल होते ही यूजर्स ने आलिया और शेन को ट्रोल करना शुरू कर दिया। एक यूजर ने लिखा, 'सुहागरात भी मना लो', तो दूसरे ने लिखा, 'ये हल्दी है या हनीमून?' कुछ और यूजर्स ने इसे 'बेशर्म शादी' और 'शर्म नाम की चीज अब किसी के अंदर नहीं बची' जैसे कमेंट्स किए। एक यूजर ने यह भी लिखा कि 'आजकल के युवा विवाह की रस्मों को भी अपनी छिछोरी हरकतों से शर्मनाक बना देते हैं।'

 

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!