आलिया ने बिपाशा बसु की बेटी पर उड़ेला प्यार, नन्ही देवी को गिफ्ट किए कपड़े और किताबें

Edited By suman prajapati, Updated: 05 Jul, 2024 01:56 PM

alia bhatt gifted clothes and books to bipasha basu daughter devi

एक्ट्रेस आलिया भट्ट और बिपाशा बसु इन दिनों दोनों ही अपनी बच्चियों संग मदरहुड को एंजॉय कर रही हैं। इसी बीच हाल ही में आलिया ने बिपाशा की बेटी देवी पर खूब सारा प्यार उड़ेला है। उन्होंने नन्ही देवी को कुछ खास गिफ्ट किए, जिसकी झलक बिपाशा ने अपनी इंस्टा...

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस आलिया भट्ट और बिपाशा बसु इन दिनों दोनों ही अपनी बच्चियों संग मदरहुड को एंजॉय कर रही हैं। इसी बीच हाल ही में आलिया ने बिपाशा की बेटी देवी पर खूब सारा प्यार उड़ेला है। उन्होंने नन्ही देवी को कुछ खास गिफ्ट किए, जिसकी झलक बिपाशा ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर फैंस को दिखाई है और साथ ही आलिया को थैंक्स भी कहा है।

PunjabKesari


 
बिपाशा बसु ने अपनी स्टोरी पर एक फोटो शेयर की और लिखा, 'इस क्यूट आउटफिट और इस बेहद प्यारी किताब के लिए आलिया भट्ट का शुक्रिया। देवी पहले से ही एक बुक लवर है। उसे यह किताब बहुत पसंद आई।

PunjabKesari



तो आलिया ने बिपाशा की लाडली को किताबे और कपड़े गिफ्ट किए हैं। तस्वीर में देखा जा सकता है कि एक्ट्रेस द्वारा देवी को गिफ्ट किए आउटफिट बेहद सुंदर हैं।

PunjabKesari


बता दें, बिपाशा बसु ने 12 नवंबर, 2022 को करण सिंह ग्रोवर के साथ देवी का स्वागत किया था। वहीं, आलिया भट्ट ने 6 नवंबर, 2022 को रणबीर कपूर की बेटी को जन्म दिया था, जिसका नाम उन्होंने राहा रखा है। दोनों एक्ट्रेसेस अक्सर अपनी लाडली की तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट करती रहती हैं, जिन पर फैंस खूब प्यार लुटाते हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!