हाथ में वाइन का गिलास थाम खूब थिरकी नई दुल्हनिया आलिया,माथे पर बिंदी..मंगलसूत्र..मांग में सिंदूर सजाए खूब जचीं नई Mrs Kapoor

Edited By Smita Sharma, Updated: 19 Apr, 2022 12:26 PM

alia bhatt flaunt sindoor and infinity mangalsutra post wedding rasam pictures

बॉलीवुड की सबसे चहेती जोड़ी आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने 14 अप्रैल, 2022 को अपने घर वास्तु में शादी रचाई। कपल ने अपने करीबियों और दोस्तों के बीच फेरे लिए। शादी के तुरंत बाद आलिया ने अपनी वेडिंग की तस्वीरें शेयर की जिन्हें फैंस ने काफी पसंद किया। शादी...

मुबंई: बॉलीवुड की सबसे चहेती जोड़ी आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने 14 अप्रैल, 2022 को अपने घर वास्तु में शादी रचाई। कपल ने अपने करीबियों और दोस्तों के बीच फेरे लिए। शादी के तुरंत बाद आलिया ने अपनी वेडिंग की तस्वीरें शेयर की जिन्हें फैंस ने काफी पसंद किया।

PunjabKesari

शादी की तस्वीरों के बाद आलिया ने अपनी और रणबीर की मेहंदी सेरेमनी से जुड़ी फोटोज शेयर की। वहीं अब आलिया-रणबीर की शादी से जुड़ी रस्मों की कुछ और तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में नई नवेली दुल्हन आलिया अपना सिंदूर और मंगलसूत्र फ्लाॅन्ट कर रही हैं।

PunjabKesari

सामने आईं तस्वीरों में आलिया हाथ में वाइन का गिलास थाम अपनी ब्राइमडमेड के साथ थिरकती दिख रही हैं। एक तस्वीर में वह रणबीर कपूर के साथ नजर आ रही हैं।

PunjabKesari

लुक की बात करें तो आलिया रेड सूट में खूबसूरत दिख रही हैं। उन्होंने मिनिमल मेकअप, गोल्ड कड़ों, मांग टीके  से लुक को कंप्लीट किया।  मांग में सजा सिंदूर उनके लुक को चार-चांद लगा रहा है। तस्वीरों में जिस चीज ने सबका ध्यान खींचा वह था उनका मंगलसूत्र। आलिया ने आलिया ने गले में बेहद बारीक मंगलसूत्र पहना था जिसके डिजाइन का उनके लाइफ पार्टनर रणबीर से खास कनेक्शन है।

PunjabKesari

आलिया के इस मंगलसूत्र में infinity का साइन बना हुआ था जिसे अगर सीधा करके देखे तो वह नंबर 8 दिखता है। यह रणबीर का लकी नंबर है। सभी जानते हैं कि रणबीर 8 नंबर को लेकर कितना पजेसिव हैं। रणबीर के 8 नंबर के प्रति इसी प्यार के कारण आलिया भी इस नंबर को अपना लकी चार्म मानने लगी हैं। मंगलसूत्र में गोल्ड चेन के साथ बस एक मोती लटका हुआ था।

PunjabKesari

बता दें कि आलिया ने अपने ब्राइडल लुक को रणबीर के लकी नंबर 8 से कंप्लीट किया था। उनकी मेहंदी के डिजाइन, कलीरे तक में infinity का साइन बना हुआ था।   

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!