शादी से पहले ही मां बनी अक्षय की हीरोइन, शेयर की बेबीबाॅय को ब्रेस्टफीड कराते की तस्वीर

Edited By Smita Sharma, Updated: 24 Sep, 2019 08:49 AM

akshay kumar heroine amy jackson blessed with a baby boy

बॉलीवुड एक्ट्रेस एमी जैक्सन ने सोमवार को बेबी बाॅय को जन्म दिया। इस बात की जानकारी खुद अक्षय की हीरोइन ने तस्वीर शेयर कर फैंस को दी। इस तस्वीर में वह अपने बेटे को ब्रेस्टफीड कराते हुए नजर आ रही हैं। वहीं उनके मंगेतर जॉर्ज पानायियोटौ उनके माथे को...

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस एमी जैक्सन ने सोमवार को बेबी बाॅय को जन्म दिया। इस बात की जानकारी खुद अक्षय की हीरोइन ने तस्वीर शेयर कर फैंस को दी। इस तस्वीर में वह अपने बेटे को ब्रेस्टफीड कराते हुए नजर आ रही हैं। वहीं उनके मंगेतर जॉर्ज पानायियोटौ उनके माथे को चूमते दिख रहे हैं।

PunjabKesari,एमी जैक्सन इमेज, एमी जैक्सन फोटो, एमी जैक्सन पिक्चर 

एमी ने अपने बेटे का नाम एंड्रिआज रखा है। तस्वीर शेयर करते हुए उन्होंने लिखा-]हमारा एंजल। इस दुनिया में आपका स्वागत है एंड्रिआज।'तस्वीर में एमी का चेहरा देख अंदाजा लगाया जा सकता है कि वह कितनी खुश हैं। उनकी इस फोटो को अभी तक 7 लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं।  

PunjabKesari,एमी जैक्सन इमेज, एमी जैक्सन फोटो, एमी जैक्सन पिक्चर 

इसके अलावा उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर बेटे की एक और तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में बेबीबाॅय का चेहरा साफ दिख रहा है। तस्वीर शेयर कर एमी ने लिखा-' 'Hi World!'। ऐमी के बेटे की प्यारी सी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल है। उनके फैन्स, फॉलोअर्स, दोस्त और करीबी सभी ऐमी को एंड्रियास के इस दुनिया में आने की बधाई दे रहे हैं।

PunjabKesari,एमी जैक्सन इमेज, एमी जैक्सन फोटो, एमी जैक्सन पिक्चर 

शादी से पहले बनी मां

प्रेग्नेंसी के दौरान भी एमी लगातार काम कर रही थीं और फिट रहने के लिए एक्सरसाइज भी कर रही थीं। एमी ने पिछले साल जनवरी में बताया था कि उन्होंने जॉर्ज के साथ सगाई कर ली है। दोनों लिव इन पार्टनर हैं।

PunjabKesari,एमी जैक्सन इमेज, एमी जैक्सन फोटो, एमी जैक्सन पिक्चर 

'मदर्स डे' पर एमी ने फैंस संग अपने प्रेगनेंट होने की खुशखबरी शेयर की थी। खबरों की मानें तो यह कपल साल 2020 में डेस्टिनेशन वेडिंग कर सकता है।

PunjabKesari,एमी जैक्सन इमेज, एमी जैक्सन फोटो, एमी जैक्सन पिक्चर 

काम की बात करें तो एमी ने 2010 में फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने बॉलीवुड की फिल्म 'एक दीवाना था', 'सिंह इज ब्लिंग', 'फ्रीकी अली' जैसी फिल्मों में खूब धमाल मचाया। बॉलीवुड के अलावा एमी जैक्सन ने तमिल, तेलुगू और कन्नड़ फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। 


 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!