'स्वैग वाली दादी' पुष्पा जोशी का 85 की उम्र में निधन, अजय की फिल्म 'रेड' से किया था डेब्यू

Edited By Smita Sharma, Updated: 29 Nov, 2019 01:23 PM

ajay devgn raid film dadi pushpa joshi passes away at the age of 85

बाॅलीवुड एक्टर अजय देवगन की साल 2018 में आई फिल्म ''रेड'' में अम्मा का किरदार निभाने वाली पुष्पा जोशीका बीते बीते को निधन हो गया। वह 85 साल की थीं। उनके निधन की जानकारी ''रेड'' फिल्म के डायरेक्टर राजकुमार गुप्ता ने ट्विटर पर दी है। उन्होंने पुष्पा...

मुंबई:  बाॅलीवुड एक्टर अजय देवगन की साल 2018 में आई फिल्म 'रेड' में अम्मा का किरदार निभाने वाली पुष्पा जोशीका बीते बीते को निधन हो गया। वह 85 साल की थीं। उनके निधन की जानकारी 'रेड' फिल्म के डायरेक्टर राजकुमार गुप्ता ने ट्विटर पर दी है। उन्होंने पुष्पा जोशी संग तस्वीर शेयर करते हुए लिखा-'पुष्पा जोशी जी के निधन की खबर से बेहद दुखी हूं।

PunjabKesari

मेरे डायरेक्शन करियर में 'रेड' में आपको एक्टिंग करते देखना बहुत अहम था। आप सेट और उससे बाहर भी हंसमुख और जीवंत थीं। हम आपको बहुत मिस करेंगे।' जानकारी के मुताबिक पुष्पा जोशी पिछले हफ्ते घर में फिसल गई थीं।

PunjabKesari

जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। फिसलने की वजह से उनके फ्रैक्चर भी हो गया था। पुष्पा हाल ही में एक विज्ञापन में भी नजर आई थीं, जिसे लोगों ने बहुत पसंद किया था और उन्हें 'स्वैग वाली दादी' का भी नाम दिया। 

PunjabKesari

बता दें कि 'रेड' फिल्म से ही पुष्षा जोशी ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत की थी। पुष्पा ने फिल्म में सौरभ शुक्ला की मां का किरदार निभाया था जिसे न केवल दर्शकों बल्कि फिल्म समीक्षकों ने भी सराहा था। फिल्म में पुष्पा जोशी का किरदार भले ही कम था लेकिन वह लोगों के दिलों में अपनी खास छाप छोड़ने में कामयाब रही थीं।

PunjabKesari

पुष्पा जोशी के डायलॉग से लेकर हाव भाव ऐसे थे जिससे आप अपनी नानी या फिर दादी से जोड़कर देख सकते हैं। यहां तक कि 'रेड' देखने के बाद काजोल ने अम्मा को अपने घर ले जाने की बात भी कही थी। फिल्म रेड से पहले वह  शॉर्ट फिल्म 'जायका' में बी नजर आईं थी। पुष्पा का एक बेटा है जिसका नाम रवीन्द्र है। वहीं पोता आभास कई सारे रियलिटी शो का हिस्सा बन चुका है। जिसमें 'वॉइस ऑफ इंडिया' और 'म्यूजिक का महामुकाबला' शामिल हैं।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!