जुबां केसरी मीम पर ट्रोल करने पर Ajay Devgn ने तोड़ी चुप्पी, कहा- कोई फर्क नहीं पड़ता

Edited By suman prajapati, Updated: 11 Nov, 2024 12:21 PM

ajay devgn broke his silence on being trolled on zubaan kesari meme

एक्टर अजय देवगन इन दिनों अपनी हालिया रिलीज हुई फिल्म सिंघम अगेन को लेकर सुर्खियों में हैं। फिल्म में एक्टर के किरदार को खूब पसंद किया जा रहा है। वहीं, एक्टर अपने टीवी ऐड मीम जुबां केसरी को लेकर ट्रोल होते रहते हैं। हाल ही में एक पॉडकास्ट को दिए...

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्टर अजय देवगन इन दिनों अपनी हालिया रिलीज हुई फिल्म 'सिंघम अगेन' को लेकर सुर्खियों में हैं। फिल्म में एक्टर के किरदार को खूब पसंद किया जा रहा है। वहीं, एक्टर अपने टीवी ऐड मीम जुबां केसरी को लेकर ट्रोल होते रहते हैं। हाल ही में एक पॉडकास्ट को दिए इंटरव्यू में अजय ने इस मामले पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। 


हाल ही में 'सिंघम अगेन' के प्रमोशन के दौरान अजय देवगन यूट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में शामिल हुए। इस दौरान रणवीर ने उनसे जुबां केसरी मीम को लेकर सवाल पूछा तो इस पर एक्टर ने कहा-  कोई बात नहीं, मुझे इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है। अजय के इस बयान से ये साफ होता है कि उन पर किसी तरह की ट्रोलिंग से कोई असर नहीं पड़ता है।

 

अजय देवगन के साथ सिंघम अगेन के निर्देशक रोहित शेट्टी भी इस पॉडकास्ट में मौजूद रहे। उन्होंने मजाकिया अंदाज में बताया लोग बोलते- अरे क्या आपने ये मीम देखा। 


बता दें कि अजय के अलावा शाह रुख खान, अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ भी टीवी पर जुबां केसरी बोलते हुए नजर आते हैं। 

 

काम की बात करें तो इस साल अजय देवगन शैतान, मैदान, औरों में कहां दम था और सिंघम अगेन जैसी बड़ी फिल्मों में नजर आएंगे।

 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!