लाडली आराध्या के लिए ऐश-अभिषेक ने लिया बड़ा फैसला ! अब विदेश में रहेगी 'बच्चन फैमिली' की 'जान'

Edited By Smita Sharma, Updated: 27 Mar, 2024 03:21 PM

aishwarya abhishek daughter aaradhya will shift in abroad for further studies

बाॅलीवुड के  मोस्ट लविंग कपल ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन साल 2007 में  शादी की थी। कपल ने 2011 में प्यारी सी बेटी आराध्या का स्वागत किया था। आराध्या के जन्म के बाद से ही ऐश्वर्या अपनी लाडली की परवरिश पर ध्यान दे रही हैं। ऐश ने अपनी लाडली को...

मुंबई: बाॅलीवुड के  मोस्ट लविंग कपल ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन साल 2007 में  शादी की थी। कपल ने 2011 में प्यारी सी बेटी आराध्या का स्वागत किया था। आराध्या के जन्म के बाद से ही ऐश्वर्या अपनी लाडली की परवरिश पर ध्यान दे रही हैं। ऐश ने अपनी लाडली को बेहद ही अच्छे संस्कार दिए हैं। वह जहां भी जाती हैं आराध्या को साथ लेकर जाती हैं। वहीं अब खबरें आ रही हैं कि बच्चन फैमिली की जान यानि आराध्या उन्हें छोड़कर विदेश जा रही हैं।

PunjabKesari

 

जी हैं..रिपोर्ट के अनुसार, ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन की लाडली अपनी पढ़ाई के लिए लंदन या न्यूयॉर्क जा सकती हैं। खबर के मुताबिक सुत्र ने बताया ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन ने अपनी बेटी आराध्या के लिए एक स्पेशल होली पार्टी की मेजबानी की।

PunjabKesari

 

स्टार्स के एक करीबी सूत्र ने पोर्टल को बताया कि इस साल की होली आराध्या के लिए भारत में रंगों का आखिरी त्योहार हो सकती है, क्योंकि वह अपनी आगे की पढ़ाई के लिए विदेश जा सकती हैं। 

PunjabKesari


सूत्र के मुताबिक आराध्या 'धीरूभाई अंबानी स्कूल' में पढ़ रही हैं और परीक्षा पूरी करने के बाद वह 10वीं कक्षा में होंगी। आराध्या आगे की पढ़ाई के लिए लंदन या न्यूयॉर्क शिफ्ट हो जाएंगी। हमें नहीं पता कि वह कब यात्रा करेंगी लेकिन यह तय है कि उनके माता-पिता उन्हें विदेश भेजना चाह रहे हैं।"

 

PunjabKesari

सूत्र ने कहा- "ऐश्वर्या ने अपने दोस्तों व परिवार के लिए होली पार्टी की मेजबानी की और इसमें मुख्य रूप से आराध्या के दोस्त भी शामिल थे। सभी ने अपने दिन का भरपूर आनंद लिया। होली आराध्या के पसंदीदा उत्सवों में से एक है और इंटरनेट पर वायरल हो रही तस्वीरें साबित करती हैं कि उन्हें यह त्योहार मनाना बहुत पसंद है।"

अब आराध्या के विदेश जाने में कितनी सच्चाई है ये जल्द पता चल जाएगा। 


 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!