अहान पांडे और अनीत पड्डा फिर एक साथ हुए स्पॉट, डेटिंग की अफवाहें तेज

Edited By suman prajapati, Updated: 14 Aug, 2025 01:26 PM

ahaan panday aneet padda spotted together again dating rumors intensify

बॉलीवुड की नई हिट जोड़ी अहान पांडे और अनीत पड्डा एक बार फिर चर्चा में हैं। दोनों ने मोहित सूरी की फिल्म 'सैयारा' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। फिल्म सुपरहिट साबित हुई और इन दोनों को रातों-रात बड़ी शोहरत मिल गई। इसके बाद से दोनों को कई बार साथ में...

मुंबई. बॉलीवुड की नई हिट जोड़ी अहान पांडे और अनीत पड्डा एक बार फिर चर्चा में हैं। दोनों ने मोहित सूरी की फिल्म 'सैयारा' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। फिल्म सुपरहिट साबित हुई और इन दोनों को रातों-रात बड़ी शोहरत मिल गई। इसके बाद से दोनों को कई बार साथ में देखा गया है, जिससे इनके रिश्ते को लेकर तरह-तरह की बातें होने लगीं।

हाल ही में अहान और अनीत को मुंबई के बाहर एक रेस्टोरेंट में साथ देखा गया। दोनों ने कैमरों के सामने पोज भी दिए, लेकिन जब बाहर निकले तो अलग-अलग बाहर निकले। फैंस का मानना है कि शायद दोनों मीडिया की नजरों से बचना चाहते हैं ताकि किसी तरह की गॉसिप ना हो। अहान इस दौरान सफेद टी-शर्ट, ग्रे जैकेट, हल्की नीली जींस और काले स्नीकर्स में दिखे। वहीं अनीत ने भी सिंपल लेकिन स्मार्ट लुक कैरी किया। लोगों को खासतौर पर अनीत की आंखें बहुत आकर्षक लगीं।

 

क्या फिर साथ में कर रहे हैं कोई नया प्रोजेक्ट?

फैंस अब ये जानने को लेकर उत्साहित हैं कि क्या दोनों किसी नए फिल्म या प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं। कुछ लोग कह रहे हैं कि यह कोई प्रोफेशनल मीटिंग हो सकती है, तो कुछ का मानना है कि शायद ये दोनों फिर से एक नई फिल्म में साथ नजर आएं।

 

पहले भी देखे जा चुके हैं साथ

यह पहली बार नहीं है, जब अहान और अनीत को साथ देखा गया हो। इससे पहले दोनों को मुंबई के एक शॉपिंग सेंटर में साथ देखा गया था। खास बात यह रही कि उस समय अहान की मां डीन पांडे भी उनके साथ थीं। एक वीडियो भी वायरल हुआ था, जिसमें अहान अनीत का हाथ पकड़ते हुए दिखे, लेकिन जैसे ही उन्हें कैमरा दिखा, उन्होंने हाथ पीछे खींच लिया।

अभी तक कोई ऑफिशियल बयान नहीं

अब तक ना अहान और ना ही अनीत ने इन अफवाहों पर कोई आधिकारिक बयान दिया है। दोनों ही अपने करियर पर फोकस कर रहे हैं और लगातार चर्चा में बने हुए हैं। 

Related Story

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!