पापा अमिताभ के घर 'जलसा' के बगल में अभिषेक ने खरीदी करोड़ों की प्रॉपर्टी!  महीने भर पहले ही लिए थे 6 अपार्टमेंट

Edited By Smita Sharma, Updated: 20 Sep, 2024 08:10 AM

after purchasing six apartments abhishek bachchan now buy luxury flat near jalsa

अभिषेक बच्चन हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के दमदार एक्टर्स में से हैं। अभिषेक अमिताभ बच्चन और जया बच्चन के बेटे हैं।उन्होंने पूर्व मिस वर्ल्ड ऐश्वर्या राय से शादी की। कपल की एक बेटी है जिसका नाम आराध्या बच्चन हैं। अभिषेक ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म...


मुंबई: अभिषेक बच्चन हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के दमदार एक्टर्स में से हैं। अभिषेक अमिताभ बच्चन और जया बच्चन के बेटे हैं।उन्होंने पूर्व मिस वर्ल्ड ऐश्वर्या राय से शादी की। कपल की एक बेटी है जिसका नाम आराध्या बच्चन हैं। अभिषेक ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म 'रिफ्यूजी' से की और धीरे-धीरे इंडस्ट्री में अपनी जगह बना ली। अभिषेक बच्चन का निजी जीवन हमेशा चर्चा का विषय रहा है। हाल ही में अगर उनकी पर्सनल लाइफ की बात की जाए तो उन्होंने एक नई प्रॉपर्टी खरीदी है।

PunjabKesari

 

जूनियर बच्चन ने अपने पिता के बंगले 'जलसा' के पास एक और भव्य संपत्ति खरीदी है। एक वेब पोर्टल की रिपोर्ट के अनुसार अभिषेक बच्चन ने हाल ही में मुंबई के बोरीवली में एक प्रॉपर्टी पर पैसा खर्च किए जो अभिषेक बच्चन के पिता अमिताभ बच्चन के घर 'जलसा' के करीब है।

PunjabKesari

 

रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि बच्चन परिवार के पास एक ही क्षेत्र में कई संपत्तियां हैं और यह उनके कलेक्शन में एक नया नाम जुड़ गया है। इस प्रॉपर्टी से जुहू बीच का सीन दिखाई देता है। दिलचस्प बात यह है कि एक्टर अक्षय कुमार ने भी उसी प्रॉपर्टी में निवेश किया है। हालांकि, अभिषेक बच्चन की नई खरीदारी के बारे में अभी तक कोई वित्तीय जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन यह डील दिलचस्प जरूर है। 

 

PunjabKesari

दो महीने पहले खरीदे थे 6 फ्लैट


उन्होंने दो महीने पहले ही मुंबई में 6 नए फ्लैट भी खरीदे हैं।  रिपोर्ट के अनुसार, अभिषेक बच्चन ने प्रतिष्ठित ओबेरॉय स्काई सिटी प्रोजेक्ट में 6 अपार्टमेंट खरीदे हैं। Zapkey.com के दिए गए दस्तावेजों से पता चलता है कि एक्टर ने कई करोड़ रुपये निवेश किए हैं। मुंबई के पॉश इलाके बोरीवली में इन आलीशान संपत्तियों की कीमत 15.42 करोड़ है। यदि रिपोर्ट सही है, तो एक्टर ने कुल 4,894 वर्गफुट का क्षेत्र खरीदा था, हर वर्गफुट की कीमत 31,498 है। एक ऊंची बिल्डिंग की 57वीं मंजिल पर स्थित इन 6 अपार्टमेंटों में दस कार पार्किंग की जगह है। इनमें से दो अपार्टमेंट 252 वर्ग फुट के हैं, जबकि बाकी दो 1,100 और 1,049 वर्गफुट में फैले हुए हैं। गौरतलब है कि अभिषेक ने अभी तक इन खबरों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

PunjabKesari

 

बेची थी एक प्रॉपर्टी

 2021 में उन्होंने मुंबई में एक अपार्टमेंट को चौंका देने वाले 45 करोड़ में बेचा जिसे उन्होंने 2014 में 41 करोड़  में खरीदा था। यह निवेश वर्ली में ओबेरॉय रियल्टी द्वारा ओबेरॉय 360 वेस्ट परियोजना के तहत किया गया था।

काम की बात करें तो अभिषेक को पिछली बार ‘घूमर’ में देखा गया था, जिसमें सियामी खैर और शबाना आजमी का भी खास रोल है। वे अगली बार ‘बी हैप्पी’ में नजर आएंगे जिसमें वे एक सिंगल पिता का रोल निभा रहे हैं। फिल्म का पहला पोस्टर मार्च में रिलीज हुआ था। फिल्म में इनायत वर्मा ने उनकी बेटी का रोल निभाया है।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!