ब्रेकअप के बाद, 'पवित्र रिश्ता' फेम Asha Negi ने वीकेंड पर बिताया मी-टाइम, वीडियो देख फैंस हुए प्रेरित

Edited By Shivani Soni, Updated: 30 Jul, 2024 01:20 PM

after breakup asha spent me time over the weekend fans got inspired

टीवी के पॉपुलर डेली सोप पवित्र रिश्ता फेम आशा नेगी अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ के चलते अक्सर चर्चा में रही हैं। सोशल मीडिया पर भी आशा नेगी काफी एक्टिव रहती हैं। इंस्टाग्राम पर आशा नेगी अपने डेली रुटीन की झलक फैंस के साथ अक्सर शेयर करती रहती हैं।...

मुंबई: टीवी के पॉपुलर डेली सोप पवित्र रिश्ता फेम आशा नेगी अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ के चलते अक्सर चर्चा में रही हैं। सोशल मीडिया पर भी आशा नेगी काफी एक्टिव रहती हैं। इंस्टाग्राम पर आशा नेगी अपने डेली रुटीन की झलक फैंस के साथ अक्सर शेयर करती रहती हैं। फैंस को भी एक्ट्रेस का हर एक नए पोस्ट का बेसब्री से इंतजार रहता है। 

PunjabKesari

हाल ही में उन्होंने ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह वीकेंड पर खुद के साथ क्वालिटी टाइम बिताती नजर आ रही हैं। देखते ही देखते ये वीडियो सोशल मीडिया पर छा गया है। इस वीडियो को देखकर फैंस उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। दरअसल कुछ लोगों का कहना है कि रित्विक धनजानी से ब्रेकअप के बाद आशा नेगी ने ग्रेसफुली मूवऑन किया है। 

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Asha Negi (@ashanegi)

उनकी वीडियो को लोगों ने काफी पसंद  किया और लिखा है जहां लोग उनके ग्रेसफुल अंदाज में मूवऑन होने की बात कर रहे हैं। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि उन्हें देखकर लोगों को हिम्मत मिलती है जिंदगी में आगे बढ़ने की।  एक शख्स ने लिखा है, 'आप हमारी इंस्पिरेशन हैं। आपसे हमें पॉजिटीविटी मिलती है।' तो दूसरे ने लिखा है, 'ब्रेकअप के बाद आप ज्यादा सुकून से रहती हैं। हमेशा ऐसी ही रहिए आशा।' आशा के इस वीडियो पर अब तक 11 हजार से भी ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं।

PunjabKesari

अपनी पर्सनल लाइफ में आशा लंबे समय तक रित्विक के साथ रिलेशनशिप में रह चुकी  हैं। इन दोनों की मुलाकात एकता कपूर के सुपरहिट शो पवित्र रिश्ता के सेट पर हुई थी। इस शो के दौरान ही दोनों को प्यार हुआ और उनकी ऑनस्क्रीन केमेस्ट्री को भी लोग काफी पसंद करते थे। खैर सालों बाद अब आशा और रित्विक का ब्रेकअप हो गया है और इससे उनके फैंस को बड़ा झटका लगा था।

Related Story

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!