अफसाना खान की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल से तस्वीरें शेयर कर लिखा- 'Not Well'

Edited By suman, Updated: 15 Jan, 2023 04:48 PM

afsana khan health deteriorated

मशहूर पंजाबी सिंगर और एक्ट्रेस अफसाना खान के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। अफसाना खान की तबीयत ठीक नहीं है, जिसके चलते वह जीरकपुर अस्पताल में भर्ती करवाया गया। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर करके दी है।

बॉलीवुड तड़का टीम. मशहूर पंजाबी सिंगर और एक्ट्रेस अफसाना खान के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। अफसाना खान की तबीयत ठीक नहीं है, जिसके चलते वह जीरकपुर अस्पताल में भर्ती करवाया गया। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर करके दी है।

PunjabKesari

 

बिग बॉस 15 में नजर आ चुकीं अफसाना खान ने अपनी तस्वीरों को इंस्टाग्राम की स्टोरी पर शेयर किया है और उनके साथ लिखा, 'नॉट वेल' यानी ठीक नहीं है। फिलहाल सिंगर को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। 

PunjabKesari


अफसाना के एक करीबी ने मीडिया से बातचीत में बताया कि अफसाना खान लंबे समय से डिप्रेशन या तनाव से जूझ रही हैं। सिंगर का लंबे समय से इलाज चल रहा है।
करीबी ने यह भी बताया कि डिप्रेशन की वजह से उन्हें एंजाइटी अटैक्स आते हैं। सिद्धू मूसेवाला की मौत के बाद अफसाना डिप्रेशन से गुजर रही हैं।  


हालांकि, अफसाना खान ने तबीयत बिगड़ने की वजह अभी तक खुद फैंस को नहीं बताई है। वहीं, फैंस उनके जल्द से जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!