पिता को गोली लगने के बाद तानिया ने तोड़ी चुप्पी, फैंस ने कही ये बात

Edited By Smita Sharma, Updated: 05 Jul, 2025 01:12 PM

actress tania father anil jit singh gets shot she says it s extremely critical

पंजाबी एक्ट्रेस तानिया के पिता अनिल जीत सिंह कंबोज को शुक्रवार (4 जुलाई) दोपहर को पंजाब के मोगा के कोट ईसे खान स्थित उनके क्लिनिक में दो अज्ञात लोगों ने गोली मार दी और भाग गए। वहां पर मौजूद लोग उन्हें तुरंत इलाज के लिए एक निजी अस्पताल ले गए। इस समय...

मुंबई: पंजाबी एक्ट्रेस तानिया के पिता अनिल जीत सिंह कंबोज को शुक्रवार (4 जुलाई) दोपहर को पंजाब के मोगा के कोट ईसे खान स्थित उनके क्लिनिक में दो अज्ञात लोगों ने गोली मार दी और भाग गए। वहां पर मौजूद लोग उन्हें तुरंत इलाज के लिए एक निजी अस्पताल ले गए।

PunjabKesari

इस समय उनकी हालत काफी गंभीर बनी हुई है। हमले के बाद  पुलिस ने नर्सिंग होम को सील कर दिया है। वहीं फोरेंसिक टीम भी वहां की जांच कर रही है। वहीं अब तानिया की टीम ने उनके सोशल मीडिया हैंडल पर बयान जारी किया। उन्होंने इस कठिन समय में परिवार को प्राइवेसी देने की भी रिक्वेस्ट की।

PunjabKesari

 

तानिया की टीम ने बयान में लिखा- 'तानिया और परिवार की ओर से, हम यह शेयर करना चाहते हैं कि यह उनके और उनके परिवार के लिए एक बेहद इमोशनल समय है। हम मीडिया से विनम्र अनुरोध करते हैं कि वो उनकी प्राइवेसी का सम्मान करें और उन्हें थोड़ा संभलने का वक्त दें। हम सभी से संवेदनशील होने और स्थिति के बारे में अटकलें लगाने या कहानियां बनाने से बचने की रिक्वेस्ट करते हैं। आपकी समझ और समर्थन के लिए धन्यवाद।'

 

PunjabKesari

 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दो लोग मोटरसाइकिल पर सवार होकर हरबंस नर्सिंग होम में घुसे जहां तानिया के पिता डॉ. कंबोज मरीजों का इलाज कर रहे थे। हमलावर पेट में दर्द के बहाने उनके पास गए और उनसे बातचीत की और फिर गोली चला दी। इस दौरान डॉ. कंबोज को दो गोलियां लगीं और उन्हें तुरंत मोगा के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया। इस पर पुलिस ने कहा- 'हमलावर एक प्लानिंग के साथ आए थे। वो मरीज बनकर डॉ. कंबोज के पास पहुंचे और फिर नजदीक जाकर गोली चला दी।'


बता दें कि तानिया पंजाब इंडस्ट्री की एक जानी-मानी एक्ट्रेस हैं। तानिया ने 2018 में फिल्म ‘किस्मत’ से अपने करियर की शुरुआत की थी। वह एक्टर और सिंगर एमी विर्क के साथ ‘सूफना’ और ‘किस्मत’ मूवी में भी नजर आ चुकी हैं। इसके अलावा  एक्ट्रेस ‘बाजरे दा सिट्टा’, ‘गुड्डियां पटोले’, ‘लेख’ और ‘रब्ब दा रेडियो 2’ जैसी बेहतरीन मूवीज में भी काम कर चुकी हैं।

 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!