रेप सीन का बदला लेने के लिए इस एक्ट्रैस ने प्रेम चोपड़ा के साथ की एेसी हरकत

Edited By Updated: 30 Mar, 2017 03:55 PM

actress slap prem chopra

बॉलीवुड में सीन को शूट करना बेहद मुश्किल होता है।

मुंबई: बॉलीवुड में सीन को शूट करना बेहद मुश्किल होता है। चाहे वो इमोशनल, एक्शन या फिर एक रेप सीन हो। कई बार इन सीन्स के दौरान वो घायल हो जाते हैं तो कई बार उन्हें अपने को-स्टार का ही गुस्सा झेलना पड़ता है। एक्टर प्रेम चोपड़ा के साथ भी ऐसा ही हुआ था। अपने किए एक रेप सीन के लिए प्रेम चोपड़ा को हीरोइन का गुस्सा झेलना पड़ा था।

सीन कुछ एेसा था...प्रेम चोपड़ा को पीछे से आकर हीरोइन को दबोचना था और उसकी बाजुओं को पकड़ना था। लेकिन किसी वजह से हीरोइन सही एक्सप्रैशन नहीं दे पा रही थी। शूट के दौरान प्रेम चोपड़ा असमंजस में थे। उन्हें समझ ही नहीं आ रहा था कि हीरोइन सीन में दिलचस्पी क्यों नहीं दिखा रही। उनके मन में सवाल था लेकिन सोचा कि शूट के बाद ही पूछ लूंगा। इससे पहले कि प्रेम चोपड़ा उस हीरोइन से कुछ पूछते उसने जाकर निर्देशक से शिकायत लगा दी और कहा कि प्रेम चोपड़ा ने उन्हें चोट पहुंचाई है और उन्हीं की वजह से उनकी बाजू में चोट लग गई।

बता दें कि फिर से एक सीन शूट होना था और सीन के मुताबिक हीरोइन को विलेन को थप्पड़ मारना था। हीरोइन को तो जैसे इस सीन का बेसब्री से इंतजार था। जैसे ही शूट शुरु हुआ हीरोइन ने अपना बदला लेते हुए प्रेम चोपड़ा को इतनी जोर से थप्पड़ मारा कि सब सहम गए। खुद प्रेम चोपड़ा के पैरों तले जमीन खिसक गई।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!