कनाडा में सड़क हादसे का शिकार हुईं एक्ट्रेस रंभा..3 साल बाद प्रियंका की हुई वतन वापसी..पढ़े मनोरंजन जगत की टाॅप खबरें

Edited By Smita Sharma, Updated: 02 Nov, 2022 07:31 AM

actress rambha car accident read entertainment industry top news

बी-टाउन इंडस्ट्री से आज एक के बाद एक बुरी खबर सामने आईं। साउ एक्टर भरत कल्याण की पत्नी प्रियदर्शिनी का निधन हो गया है। वहीं मंगलवार की सुबह जहां बॉलीवुड एक्ट्रेस रंभा की एक्सीडेंट की खबर ने फैंस को परेशान कर दिया। वहीं मशहूर इंडो-कनाडाई सिंगर और...

मुंबई: बी-टाउन इंडस्ट्री से आज एक के बाद एक बुरी खबर सामने आईं। साउ एक्टर भरत कल्याण की पत्नी प्रियदर्शिनी का निधन हो गया है। वहीं मंगलवार की सुबह जहां बॉलीवुड एक्ट्रेस रंभा की एक्सीडेंट की खबर ने फैंस को परेशान कर दिया। वहीं मशहूर इंडो-कनाडाई सिंगर और रैपर एपी ढिल्लों भी हादसे का शिकार हुए। इन बुरी खबरों के अलावा अच्छी खबर ये थी कि 'देसी गर्ल' यानि प्रियंका चोपड़ा की 3 साल बाद वतन वापसी हुईं। पीसी की एयरपोर्ट से कई तस्वीरें सामने आईं। आइए डालते हैं मनोरंजन जगत से जुड़ी खबरों पर एक नजर...

 

नहीं रही साउथ एक्टर भरत कल्याण की पत्नी, लंबे समय से कोमा में थी 43 की प्रियदर्शिनी

बाॅलीवुड फिल्म इंडस्ट्री हो या फिर साउथ  इंडस्ट्री आए दिन हर जगह से बुरी खबरें सुनने को मिल रही हैं। इंडस्ट्री को किसकी नजर लग गई है कि एक के बाद एक मौतें हो रही हैं। हाल ही में साउथ इंडस्ट्री से बुरी खबर आई है। खबर है कि एक्टर भरत कल्याण की पत्नी प्रियदर्शिनी का निधन हो गया है। 43 साल की प्रियदर्शिनी ने सोमवार की सुबह 5 बजे अंतिम सांस ली। वह कुछ हफ्तों से कोमा में थी।  ऐसा कहा जा रहा है कि कुछ महीने पहले उन्होंने पैलियो डाइट की कोशिश की और खाने की आदतों में अचानक बदलाव के कारण उनके ब्लड शुगर में भारी वृद्धि हुई जो उनके मौत का कारण बताया जा रहा है।

जानलेवा साबित हुईं हैलोवीन पार्टी: भगदड़ ने ली 24 साल के ली जी-हान जान

कोरियन इंडस्ट्री से हाल ही में बेहद ही दिल दहला देने वाली खबर आई। खबर है कि 101 सीजन 2 के कंटेस्टेंट और एक्टर ली जी-हान अब इस दुनिया में नहीं रहे। इस बात की पुष्टि कोरियन मीडिया ने की। हेलोवीन पार्टी 24 साल के ली जी-हान की मौत का कारण बनी। जी हां, एक पार्टी कोरियन  इंडस्ट्री से एक हसता खेलता एक्टर छीन लिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक ली जी-हान कोरिया के सियोल के इटावन में अपने कुछ खास दोस्तों के साथ हेलोवीन पार्टी अटेंड करने गए थे लेकिन अचानक वहां भगदड़ मच गई और ली जी-हान भगदड़ में फंस गए हैं। ऑक्सीजन न मिलने के कारण उन्हें सांस लेने में दिक्कत होने लगी उसी जगह पर उन्हें हार्ट अटैक आ गया और उनकी जान चली गई।

 

एपी ढिल्लों हुए हादसे का शिकार: गंभीर चोटें आने के बाद हाॅस्पिटल में भर्ती सिंगर

मंगलवार (1 नवंबर) की सुबह जहां बॉलीवुड एक्ट्रेस रंभा की एक्सीडेंट की खबर ने फैंस को परेशान कर दिया। वहीं मशहूर इंडो-कनाडाई सिंगर और रैपर एपी ढिल्लों को लेकर हाल ही में बड़ी खबर सामने आई है। खबर है कि एपी ढिल्लों हादसे का शिकार हो गए हैं। उन्हें गंभीर चोटें आई हैं, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया। इस बात की जानकारी खुद सिंगर ने इंस्टा स्टोरी पर पोस्ट शेयर कर दी। एपी ढिल्लों ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक तस्वीर शेयर की है जिसमें वह अस्पताल के बेड पर लेटे नजर आ रहे हैं। 


Car Accident: कनाडा में सड़क हादसे का शिकार हुईं एक्ट्रेस रंभा, हॉस्पिटल में एडमिट है की बेटी साशा

 'जुड़वा', 'घरवाली बाहरवाली' 'क्योंकि मैं झूठ नहीं बोलता' जैसी फिल्मों में काम कर चुकीं एक्ट्रेस रंभा से जुड़ी बुरी खबर सामने आ रही है। खबर है कि वह सड़क हादसे का शिकार हो गई है। कनाडा में उनकी कार का एक्सीडेंट हो गया है। इस गाड़ी में उनके साथ बच्चे और नैनी थे। गनीमत ये रही कि किसी को गंभीर चोट नहीं आई है हालांकि उनकी बेटी साशा  अभी भी हॉस्पिटल में एडमिट है। इस बात की जानकारी खुद एक्ट्रेस ने इंस्टा पर हादसे से जुड़ी तस्वीरें शेयर कर दी।

 

 बेटी को विदेश छोड़ 3 साल बाद मायके आईं प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका चोपड़ा सिर्फ नेशनल ही नहीं बल्कि ग्लोबल सेंसेशन हैं। प्रियंका ने साल 2018 में अमेरिकन सिंगर निक जोनस संग शादी रचाई। कपल ने इसी साल प्यारी सी बेटी का स्वागत किया जिसका नाम मालती मैरी चोपड़ा जोनस है। शादी के बाद से ही पीसी अमेरिका में रह रही हैं। वह कभी-कभी अपने देश आती हैं हालांकि बीते 3 साल से वह विदेश में ही रह रही हैं। वहीं अब प्रियंका चोपड़ा तीन साल बाद अपने वतन लौट आईं। 'देसी गर्ल' को मंगलवार को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पाॅट किया गया।


'तेरी मुस्कान ही मेरे लिए सब कुछ...बेटी जियाना के पहले बर्थडे पर चारू का प्यारा भरा पोस्ट

बाॅलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन के भाई-भाभी राजीव सेन और चारु असोपा की मैरिड लाइफ में काफी उतार-चढ़ाव से गुजर रही है। दोनों ने 2019 में गोवा में शादी की और 1 नवंबर 2021 को एक प्यारी बच्ची के पेरेंट्स बने। कपल ने अपनी लाडली का नाम जियाना सेन रखा है। बेटी के जन्म के कुछ दिनों बाद ही दोनों के बीच अनबन की खबरें सामने आने लगी थी। पति से अनबन के बाद चारू बेटी जियाना संग अलग रह रही हैं। 1 नवंबर को कपल की लाडली 1 साल की हो गई है। इस खास मौके पर चारू ने लाडली के नाम खास पोस्ट लिखा। चारू ने इंस्टा अकाउंट पर कुछ तस्वीरें और वीडियो शेयर कर जियाना को भगवान का कीमती तोहफा बताया। 


सलमान खान के बाद अब 'भाग्य लक्ष्मी' फेम मीरा मिश्रा को हुआ डेंगू

बॉलीवुड के भाईजान यानि एक्टर सलमान खान कुछ दिन पहले ही डेंगू की चपेट में आए थे। हालांकि अब वह एकदम ठीक हैं। वहीं अब सलमान खान के बाद टीवी के पॉपुलर शो भाग्य लक्ष्मी की एक्ट्रेस मीरा मिश्रा  इस बीमारी की चपेट में आ गईं हैं। एक्ट्रेस बीते दिनों से हाॅस्पिटल में भर्ती हैं।

 
मामूली टी-शर्ट..ना हैवी मेकअप...सिंपल लुक में नुसरत जहां ने शेयर की तस्वीरें

बंगाली एक्ट्रेस और TMC सांसद नुसरत जहां सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर अपनी ग्लैमरस तस्वीरों को लेकर काफी सुर्खियों में रहती हैं।  किसी फिल्म का प्रमोशन हो या फिर सड़कों पर सामान लेने निकली हों नुसरत जहां को हमेशा ही टिप टाॅप देखा जाता है। लेकिन हाल ही में एक्ट्रेस ने अपनी नो मेकअप लुक में कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जो इस समय सोशल मीडिया पर छाईं हुईं हैं।इन फोटोज में एक्ट्रेस का एकदम अलग लुक देखने को मिला है। 


 कुरैशी-मुदस्सर अजीज का हुआ ब्रेकअप! 3 साल की डेटिंग के बाद अलग हुईं राहें 

बॉलीवुड की बेहद टैलेंटेड एक्ट्रेस हुमा कुरैशी इस समय अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। खबर है कि हुमा कुरैशी का उनके बाॅयफ्रेंड डायरेक्टर मुद्दसर अजीज के साथ ब्रेकअप हो गया है। कपल ने 3 साल पुराने रिश्ते को खत्म किया है। एक रिपोर्ट के मुताबिक लंबे समय की डेटिंग के बाद हुमा कुरैशी और मुदस्सर अजीज ने अपनी राहें अलग कर रही हैं  हालांकि दोनों के अलग होने की वजह सामने नहीं आई है।


सामंथा की बीमारी सुन परेशान हुए एक्स हसबैंड नागा चैतन्य, ससुर नागार्जुन भी कर रहे हैं Ex बहू से मिलने की तैयारी!

साउथ सुपरस्टार सामंथा प्रभु इस समय खतरनाक बीमारी मायोसाइटिस से जूझ रही हैं। सामंथा प्रभु की सेहत के बारे में जानकार हर कोई उनका हौंसला बढ़ा रहा है। इसके साथ ही वह सामंथा की अच्छी सेहत की कामना कर रहे हैं। वहीं तलाक के बाद भी सामंथा के एक्स हसबैंड नागा चैतन्य और उनकी फैमिली इस मुश्किल घड़ी में एक्ट्रेस के साथ खड़ी नजर आ रही है। खबर है कि एक्स हसबैंड नागा चैतन्य और उनके पिता नागार्जुन सामंथा से मिलने की प्लानिंग कर रहे हैं लेकिन यह कहना अभी मुश्किल है कि उनके साथ नागा चैतन्य होंगे कि नहीं। 

 

 

 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!