चौथी बार मां बनने जा रही हैं नीरू बाजवा! कभी डाॅक्टर ने कहा था- 'नहीं बन पाओगी मां'

Edited By Smita Sharma, Updated: 29 Jul, 2022 08:39 AM

actress neeru bajwa expect her fourth child

मां बनना हर औरत का सपना होता है। कई बार किसी वजह से एक औरत इस सुख से वंचित रह जाती है। जब डॉक्टर्स महिला से ये कह देंगे कि वो कभी मां नहीं बन पाएगी, तो सोचिए उन्हें कितनी तकलीफ होती होगी। ऐसा ही कुछ एक्ट्रेस नीरू बाजवा के साथ भी हुआ था। उनका भी मां...

मुंबई: मां बनना हर औरत का सपना होता है। कई बार किसी वजह से एक औरत इस सुख से वंचित रह जाती है। जब डॉक्टर्स महिला से ये कह देंगे कि वो कभी मां नहीं बन पाएगी, तो सोचिए उन्हें कितनी तकलीफ होती होगी। ऐसा ही कुछ एक्ट्रेस नीरू बाजवा के साथ भी हुआ था। उनका भी मां बनने का सपना एक पल के लिए टूट गया था। लेकिन  कहते हैं ना कि ईश्वर अपना करिश्मा कभी भी दिखा सकता है।

PunjabKesari

तो बस भगवान ने भी नीरू की प्रार्थना सुनी और उनकी गोद भरकर उन्हें जीवनभर की खुशियां दे दी। ऐसा करिश्मा हुआ कि उनके जीवन में तीन नन्हीं परियों की किलकारी गूंजी। इतना ही नहीं नीरू बाजवा अब एक बार फिर मां बनने जा रही हैं।

PunjabKesari

जी हां, नीरू बाजवा तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर कर इस बारे में बताया। वीडियो में एक्ट्रेस अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। वहीं, इस खुशखबरी के सामने आते ही फैंस उन्हें ढेर सारी बधाइयां और शुभकामनाएं दे रहे हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Neeru Bajwa (@neerubajwa)

लेकिन इस कहानी में एक ट्विस्ट भी है। नीरू बाजवा ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक नई पोस्ट शेयर की है। एक्ट्रेस ने अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट ब्यूटीफुल बिल्लो का एक पोस्टर शेयर किया है। इस पोस्टर में नीरू प्रेग्नेंट हैं।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Neeru Bajwa (@neerubajwa)

साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा-' बिल्लो मां बनने वाली है जी। 11 अगस्त को बिल्लो को बधाइयां देने जी5 पर आ जाइए। 'ऐसे में अब नीरू बाजवा का यह पोस्ट देख फैंस कंफ्यूज हो गए हैं। वह समझ नहीं पा रहे हैं कि एक्ट्रेस सच में प्रेग्नेंट हैं या वह अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट का प्रमोशन कर रही है। 

PunjabKesari


नीरू बाजवा 2015 में भारतीय-कनाडाई व्यवसायी हैरी जवांधा के साथ शादी के बंधन में बंधी थीं। शादी के कुछ समय बाद कपल ने अपनी पहली संतान का स्वागत किया। नीरू ने एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया जिसका अनन्या कौर जवांधा हैं। वहीं 22 फरवरी 2020 को नीरू बाजवा के घर 2 बच्चियों की किलकारी गूंजी जिनका नाम अकीरा और आलिया है। 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!