'महाभारत' के शकूनी मामा का 78 साल की उम्र में हुआ निधन, कई बीमारियों से जूझ रहे थे गूफी पेंटक

Edited By kahkasha, Updated: 05 Jun, 2023 11:58 AM

actor goofy pentak passed away was battling many diseases

इसकी जानकारी एक्टर के गूफी पेंटल के भतीजे हितने पेंटल ने दी है।

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। टीवी के जगत से एक बड़ी खबर सामने आई है। टीवी के पॉपुलर शो महाभारत में शकुनी मामा के नाम से मशहूर गूफी पेंटक का मुंबई के अस्पताल में निधन में गया है। इसकी जानकारी एक्टर के गूफी पेंटल के भतीजे हितने पेंटल ने दी है। 

 

इस वजह से हुआ निधन
बता दें कि, गूफी बढ़ती उम्र के चलते कई बीमारियों से जूझ रहे थे। उनका निधन ह्रदय गति रुक जाने से हुआ है। हितेन ने बताया था कि, चाचा गूफी पेंटल को पहले से दिल और किडनी से रिलेटेड बीमारी से जूझ रहे हैं। इन्हीं बीमारियों का वो इलाज करवा रहे हैं। बता दें, उनका पूरा नाम  उनका पूरा नाम सरबजीत गूफी पेंटल था। 

 

इन सीरियल्स में किया है काम 
बता दें कि,  गूफी ने 'महाभारत' के अलावा मिसेज कौशिक की पांच बहुएं', 'कर्ण संगिनी', 'जय कन्हैया लाल की' जैसे कई सीरियलों में काम किया। इसके अलावा उन्होंने 'रफ्फू चक्कर', 'दिल्लगी', 'देस परदेस', 'मैदान-ए-जंग', 'दावा', 'द रिवेंज: गीता मेरा नाम' जैसी फिल्मों में भी काम किया है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!