एक्टर और निर्माता कृष्ण कुमार पर टूटा दुखों का पहाड़, बेटी तिशा कुमार का 20 की उम्र में निधन

Edited By suman prajapati, Updated: 19 Jul, 2024 01:30 PM

actor and producer krishan kumar daughter tisha kumar passes away at 20

एक्टर और निर्माता कृष्ण कुमार के घर पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। खबर सामने आई है कि कृष्ण की बेटी और भूषण कुमार की चचेरी बहन तिशा कुमार अब इस दुनिया में नहीं रही। वह 18 जुलाई को इस दुनिया को अलविदा कह गई और अभी वह महज 20 वर्ष की थीं।

 

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्टर और निर्माता कृष्ण कुमार के घर पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। खबर सामने आई है कि कृष्ण की बेटी और भूषण कुमार की चचेरी बहन तिशा कुमार अब इस दुनिया में नहीं रही। वह 18 जुलाई को इस दुनिया को अलविदा कह गई और अभी वह महज 20 वर्ष की थीं। 

PunjabKesari

खबरों की मानें तो तिषा कुमार पिछले कुछ सालों से कैंसर से पीड़ित थीं। जर्मनी में उनका कैंसर का इलाज चल रहा था और वहीं इलाज के दौरान उन्होंने जिंदगी की आखिरी सांस ली। इसके अलावा उनके निधन की वजह के बारे में ज्यादा कुछ पता नहीं चल पाया है। तिशा बहुत कम लाइमलाइट में रहती थी। उन्हें आखिरी बार 30 नवंबर, 2023 को देखा गया था और इस दौरान वो रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल के प्रीमियर पर पहुंची थीं। इस दौरान तिशा अपने पिता कृष्ण कुमार के साथ पोज़ देती नजर आई थीं।

PunjabKesari


महज 2 महीनों बाद उनका जन्मदिन भी आने वाला था और वो 21 साल की हो जातीं। उनका जन्म  6 सितंबर 2003 को हुआ था।  


बता दें तिशा के पिता कृष्ण कुमार म्यूजिक कंपनी टी सीरीज के दिवंगत फाउंडर और फिल्म निर्माता गुलशन कुमार के छोटे भाई हैं। कृष्ण कुमार ने 90 के दशक में फिल्मों में बतौर एक्टर काम किया था और 'आजा मेरी जान' से बॉलीवुड में 1993 में डेब्यू किया था। इस फिल्म के गाने काफी पॉपुलर हुए थे।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!