आमिर खान प्रोडक्शन की 'लगान' को क्या जल्द ही यूके में वेस्ट एंड शो के रूप में किया जाना है अडैप्ट?

Edited By Deepender Thakur, Updated: 15 Jun, 2022 05:41 PM

aamir khan lagaan to be adapted as broadway show in uk

आमिर खान प्रोडक्शन की लगान को क्या जल्द ही यूके में वेस्ट एंड शो के रूप में किया जाना है अडैप्ट ?

नई दिल्ली। बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान स्टारर सदाबहार फिल्म 'लगान: वन्स अपॉन ए टाइम' 21 साल पहले 15 जून 2001 को रिलीज होने के दिन से अब तक हमेशा चर्चा में रही है। ऑस्कर के लिए नामांकित होने वाली तीसरी भारतीय फिल्म होने से लेकर अकादमी पुरस्कारों के लिए नामांकित होने तक, लगान हमेशा से ही सुर्खियां बटोरी है। ऐसे में अपनी विरासत में एक और उपलब्धि को जोड़ते हुए, इंडस्ट्री के एक सूत्र ने बताया है कि, "यूके के कई प्रमुख निर्माताओं ने आमिर खान प्रोडक्शंस से अधिकारों के लिए अनुरोध किया है और वेस्ट एंड थिएटर के बारे में जल्द ही आखिरी फैसला लिया जाना है।"

 

'द वेस्ट एंड थिएटर' द ब्रॉडवे शो के बराबर है जो दुनिया भर में सबसे बड़े और सबसे लोकप्रिय थिएटरों में से एक है। सूत्र ने आगे कहा, "आमिर खान की टीम को अभी इस बारे में आखिरी फैसला लेना बाकी है। निर्माताओं की अलग-अलग योजनाएं हैं जिनमें शो का एक विश्वव्यापी दौरा करना शामिल है जिसमें ओरिजिनल कास्ट शामिल होगी। इस बीच ब्रिटेन के ब्रॉडवे सिनेमाघरों में भारत की अंग्रेजों पर जीत पर आधारित फिल्म देखना दिलचस्प होगा। लगान 1893 में भारत के औपनिवेशिक ब्रिटिश राज के विक्टोरियन काल के अंत में स्थापित एक कहानी है। फिल्म आशुतोष गोवारिकर द्वारा निर्देशित और आमिर खान प्रोडक्शंस द्वारा निर्मित है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!