बैंड बजेगा, जशन चलेगा..इस दिन बारात लेकर अलेखा के ब्याहने जाएंगे आदर जैन, सामने आई वेडिंग डेट

Edited By suman prajapati, Updated: 03 Dec, 2024 04:50 PM

aadar jain alekha advani wedding date revealed

कपूर खानदान के घर जल्द ही ढोल नगाड़े बजने वाले हैं। राज कपूर के पोते व एक्टर आदर जैन जल्द ही घोड़ी चढ़ेंगे और गर्लफ्रेंड अलेखा आडवाणी को अपने दुल्हन बनाकर घर लाएंगे। कुछ दिनों पहले ही कपल को रोका हुआ है। वहीं अब फैंस को उनकी शादी का इंतजार है। तो...

मुंबई. कपूर खानदान के घर जल्द ही ढोल नगाड़े बजने वाले हैं। राज कपूर के पोते व एक्टर आदर जैन जल्द ही घोड़ी चढ़ेंगे और गर्लफ्रेंड अलेखा आडवाणी को अपने दुल्हन बनाकर घर लाएंगे। कुछ दिनों पहले ही कपल को रोका हुआ है। वहीं अब फैंस को उनकी शादी का इंतजार है। तो सबका इंतजार खत्म करते हुए कपल की वेडिंग डेट भी सामने आ गई है।
 


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आदर जैन मंगेतर अलेखा संग अगले साल फरवरी में शादी रचाएंगे। कपल ने अपने परिवार के सदस्यों और करीबी दोस्तों से फरवरी में तैयारी बनाने को कहा है। उनकी शादी और इससे जुड़े कार्यक्रम 20 और 21 फरवरी को शुरू हो जाएंगे।

 

कहा जा रहा है कि आदर और अलेखा मुंबई में ही सात फेरे लेंगे। हालांकि, शादी की तारीख और जगह को लेकर अभी आधिकारिक रूप से कोई जानकारी सामने नहीं आई है और न ही आदर और अलेखा ने कोई पुष्टि की है। आदर और अलेखा बचपन के दोस्त हैं। 


बता दें, आदर और अलेखा की रोका सेरेमनी 23 नवंबर को हुई थी, जिसमें नीतू सिंह, रणबीर कपूर, करिश्मा और करीना कपूर भी शामिल हुए थे। अलेखा से पहले आदर एक्ट्रेस तारा सुतारिया के रिलेशन में थे, लेकिन उनसे ब्रेकअप के बाद उन्हें नया प्यार मिल गया। तारा संग दूरियों के बाद आदर की अलेखा से नजदीकियां बढ़ीं और दोनों ने शादी करने का फैसला लिया।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!