Dharmendra के घर आया नन्हा मेहमान, तस्वीर शेयर कर दी फैंस को खुशखबरी

Edited By suman prajapati, Updated: 02 Aug, 2024 04:26 PM

a little guest arrived at dharmendra s house

दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र अब फिल्म इंडस्ट्री में पहले की तरह एक्टिव नहीं रहते। वह अपना ज्यादातर वक्त फार्महाउस में बिताते नजर आते हैं और अक्सर वहां से जुड़े पोस्ट फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं। अब हाल ही में धर्मेंद्र ने पोस्ट के जरिए फैंस के साथ एक...

बॉलीवुड तड़का टीम. दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र अब फिल्म इंडस्ट्री में पहले की तरह एक्टिव नहीं रहते। वह अपना ज्यादातर वक्त फार्महाउस में बिताते नजर आते हैं और अक्सर वहां से जुड़े पोस्ट फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं। अब हाल ही में धर्मेंद्र ने पोस्ट के जरिए फैंस के साथ एक खुशखबरी शेयर की और बताया कि हाल ही में उनके घर में एक नन्हा मेहमान आया है।

PunjabKesari


दरअसल, धर्मेंद्र ने अपने फार्महाउस में एक प्यारी सी बछिया का स्वागत किया है। यह जानकारी देते हुए एक्टर ने बछिया की फोटो शेयर की और लिखा- फ्रेंड्स हम पहले बछड़ा मांगते थे। अब ट्रेक्टर आ गए हैं। अब हम बछिया के लिए दुआ मांगते हैं। मेरे घर अब प्यारी सी बछिया ने जन्म लिया है। फैंस धर्मेंद्र के इस पोस्ट को खूब लाइक कर रहे हैं और उन्हें कमेंट सेक्शन में बछिया का स्वागत करने के लिए बधाई भी दे रहे हैं।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Dharmendra Deol (@aapkadharam)

बता दें, वैसे तो धर्मेंद्र के फार्म हाउस में गाय बैलों की भी कमी नहीं है। हालांकि, अब बछिया के जन्म से उनके गाय बैलों के कुनबे में नया मेंबर शामिल हो गया है।

 

बता दें, 88 वर्षीय धर्मेंद्र हिंदी सिनेमा का एक ऐसा नाम हैं, जिन्हें पहचान के लिए किसी परिचय की जरुरत नहीं है। एक्टर ने इंडस्ट्री को एक से बढ़कर एक कई हिट फिल्में दी हैं। इसके साथ ही धर्मेंद्र पाजी सोशल मीडिया पर भी खासे एक्टिव रहते हैं।
 
  
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!