65 साल के मुकेश खन्ना ने मैरिज न करने पर तोड़ी चुप्पी, बोले- शादी दो आत्माओं का मिलन और वो आत्मा मुझे अभी तक नहीं मिली

Edited By suman prajapati, Updated: 18 Jun, 2024 06:34 PM

65 year old mukesh khanna broke his silence on not getting married

'महाभारत' और 'शक्तिमान' फेम एक्टर मुकेश खन्ना अक्सर अपने बेबाक बयानों को लेकर चर्चा में रहते हैं। एक्टर 65 साल के हो गए हैं, लेकिन उन्होंने अब तक शादी नहीं रचाई। अब हाल ही में उन्होंने एक पोस्ट शेयर कर बताया कि उन्होंने आजतक शादी क्यों नहीं की। उनका...

बॉलीवुड तड़का टीम. 'महाभारत' और 'शक्तिमान' फेम एक्टर मुकेश खन्ना अक्सर अपने बेबाक बयानों को लेकर चर्चा में रहते हैं। एक्टर 65 साल के हो गए हैं, लेकिन उन्होंने अब तक शादी नहीं रचाई। अब हाल ही में उन्होंने एक पोस्ट शेयर कर बताया कि उन्होंने आजतक शादी क्यों नहीं की। उनका ये पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।


मुकेश खन्ना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा- ''क्या एक भीष्म प्रतिज्ञा किसी की शादी रोक सकती है? लोग सोचते हैं कि मेरे साथ ऐसा हुआ है। मैं ऐसा नहीं सोचता। मैं मानता हूं शादी दो आत्माओं का मिलन है। शायद वो आत्मा मुझे अभी तक नहीं मिली, शायद मिले। लोग ये भी मानते हैं जितनी अधिक गर्ल फ्रेंड्स आपकी उतने ज़्यादा आप मर्द। मैं ऐसा नहीं मानता। लोग ये भी मानते हैं कि पत्नी को पतिव्रता होना चाहिए। मैं ये मानता हूं पति को भी पतिव्रता होना चाहिए, पर इतना तो तय है मेरी शादी भीष्म प्रतिज्ञा ने नहीं रोकी।''


बता दें, मुकेश खन्ना ने फिल्म और टीवी सीरियल्स में अपने अभिनय से लोगों के दिलों में अमिट छाप छोड़ी है। हालांकि, अब वह सालों से पर्दे से दूर हैं। उन्हें  आखिरी बार साल 2016 में 'वारिस' सीरियल में देखा गया था। भले ही वह इन दिनों एक्टिंग से दूर हैं, लेकिन वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और अक्सर हर मुद्दे पर अपनी राय देते नजर आते हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!