बेटे वायु के जन्म के 3 साल बाद सोनम कपूर ने फिर सुनाई खुशखबरी, जल्द ही दूसरे बच्चे की मां बनेंगी एक्ट्रेस

Edited By suman prajapati, Updated: 20 Nov, 2025 01:23 PM

3 years after birth of son vayu sonam kapoor expecting her second child

बॉलीवुड इंडस्ट्री से हाल ही में एक गुड न्यूज सामने आई है। एक्टर अनिल कपूर जल्द ही दूसरी बार नाना बनने जा रहे हैं। जी हां, अनिल की बेटी व फेमस एक्ट्रेस सोनम कपूर फिर से प्रेग्नेंट हैं। बेटे वायु के बाद वह पति आनंद आहुजा के दूसरे बच्चे का स्वागत...

मुंबई. बॉलीवुड इंडस्ट्री से हाल ही में एक गुड न्यूज सामने आई है। एक्टर अनिल कपूर जल्द ही दूसरी बार नाना बनने जा रहे हैं। जी हां, अनिल की बेटी व फेमस एक्ट्रेस सोनम कपूर फिर से प्रेग्नेंट हैं। बेटे वायु के बाद वह पति आनंद आहुजा के दूसरे बच्चे का स्वागत करेंगी। इस बात की खुशखबरी सोनम ने खुद सोशल मीडिया के जरिए दी है, जिसके बाद सेलेब्स और फैंस उन्हें लगातार बधाइयां दे रहे हैं।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sonam A Kapoor (@sonamkapoor)

 

 

दरअसल, सोनम कपूर ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने स्टाइलिश फोटोशूट की कुछ तस्वीरें शेयर कीं, जिसमें वह उन्होंने अपने बेबी बंप को ग्रेसफुल तरीके से फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं।

PunjabKesari

 

इन तस्वीरों को शेयर कर और सिर्फ एक शब्द लिखा— "MOTHER"। बस फिर क्या..उनकी ये तस्वीरें और कैप्शन देख कमेंट बॉक्स में बधाइयों के कमेंट्स की बाढ़ आ गई।

PunjabKesari


सेलेब्स से लेकर फैंस तक सोनम कपूर को दूसरी बार मां बनने को लेकर बधाई देते दिख रहे हैं।

PunjabKesari


बता दें, सोनम कपूर ने साल 2018 में बिजनेसमैन आनंद आहुजा संग शादी रचाई थी और फिर शादी के 4 साल बाद कपल ने साल 2022 में अपने पहले बच्चे यानी बेटे वायु का स्वागत किया। वहीं, अब सोनम दोबारा से मां बनने जा रही हैं, जिससे उनके फैंस, फैमिली और सेलेब्स में खुशी की लहर दौड़ गई है।

 PunjabKesari

 

 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!