'थ्री ईडियट्स' वाली मोना सिंह जल्द अपने बैंकर ब्यू से करेंगी शादी, फिल्म में थी करीना की बड़ी बहन

Edited By Vikas Sharma, Updated: 07 Dec, 2019 01:59 PM

3 idiots star mona singh all set to tie the knot

फिल्म ''थ्री ईडियट्स'' वाली एक्ट्रेस मोना सिंह जल्द ही अपने  बैंकर ब्यू के साथ शादी के बंधन में बंधने के लिए तैयार हैं।

बॉलीवुड तड़का टीम. फिल्म 'थ्री ईडियट्स' वाली एक्ट्रेस मोना सिंह जल्द ही अपने  बैंकर ब्यू के साथ शादी के बंधन में बंधने के लिए तैयार हैं। मोना ने इस फिल्म में करीना कपूर की बड़ी बहन का किरदार निभाया था और अब जल्द ही एक बार फिर आमिर खान की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' में भी दिखाई देंगी। 

PunjabKesari

उल्लेखनीय है कि मोना सिंह की शादी को लेकर काफी लंबे समय से गॉसिप चल रही थी, लेकिन अब सूत्रों ने कंफर्म कर दिया है कि वह जल्द ही नए शो की शूटिंग की खत्म कर अपने बैंकर ब्वॉयफ्रेंड से शादी करने वाली हैं। 

 

PunjabKesari
38 साल की मोना सिंह को टीवी शो जस्सी-जैसी कोई नहीं से पापुलेरिटी मिली थी और उसके बाद वह अब तक कई फिल्मों और सीरियल में काम कर चुकी हैं। सूत्रों के मुताबिक, इन दिनों वह एकता कपूर के लव ट्राइएंगल पर बेस्ड एक शो की शूटिंग में व्यस्त हैं और मोना ने मेकर्स से शूटिंग जल्दी खत्म करने की विनती की है ताकि वह अपनी शादी के लिए कुछ वक्त निकाल सकें। 

PunjabKesari

मोना अब तक 'थ्री ईडियट्स', 'ज़ेड प्लस', 'अमावस', 'उट पटांग', 'राज़', 'ज़िला गाज़ियाबाद', 'बिफ़ोर द रेन' और '4 टाईम्स लकी' जैसी फिल्मे कर चुकी हैं। 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!