Full Family Trip: एक बाइक और 10 सवार...बंदे का देसी जुगाड़ देख झन्नाया लोगों का दिमाग

Edited By Smita Sharma, Updated: 24 Jun, 2025 03:43 PM

10 people on bike pakistani man desi jugaad leaves internet shocked

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है,जिसे देखकर हर कोई हैरान है। हैरानी भी जायज है क्योंकि वीडियो में एक पूरी फैमिली एक ही बाइक पर सफर करती नजर आ रही है। जी हां, पाकिस्तान के पंजाब प्रांत से सामने आए वीडियो में पूरे कॉन्फिडेंस के साथ कुल...


मुंबई: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है,जिसे देखकर हर कोई हैरान है। हैरानी भी जायज है क्योंकि वीडियो में एक पूरी फैमिली एक ही बाइक पर सफर करती नजर आ रही है। जी हां, पाकिस्तान के पंजाब प्रांत से सामने आए वीडियो में पूरे कॉन्फिडेंस के साथ कुल 10 लोग एक ही बाइक पर सवार हैं। इस वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स बाइक चला रहा है, उसके पीछे दो महिलाएं और एक बच्चा बैठे हैं यानि बाइक पर कुल चार लोग नजर आ रहे हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sagar Behera (@soo_funny_memes)

 

यहां चौंकाने वाली बात यह है कि इस बाइक के पीछे एक देसी जुगाड़ की गई ट्रॉली भी जोड़ी गई है जिसमें छह छोटे बच्चे बैठे हैं। इस ट्रॉली को इतनी सफाई से बाइक में फिट किया गया है कि देखने वाले कुछ पल के लिए चकित रह जाते हैं। वीडियो को एक ऑटो में बैठे व्यक्ति ने रिकॉर्ड किया और अब यह इंटरनेट पर धमाल मचा रहा है। जहां कुछ लोग इस देसी जुगाड़ को क्रिएटिविटी का नमूना बता रहे हैं। वहीं कई लोगों ने इसे खतरनाक और गैरजिम्मेदाराना हरकत बताया।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!