70 वें जन्मदिन पर कबीर बेदी ने अपनी बेटी की उम्र से की चौथी शादी

Edited By Updated: 17 Jan, 2016 01:50 PM

kabir bedi ties knot with parveen dusanj on 70th birthday

बॉलीवुड के जाने माने अभिनेता कबीर बेदी के लिए शनिवार को उनका 70वां जन्मदिन बेहद खास रहा। दरअसल अपने जन्मदिन

मुंबई : बॉलीवुड के जाने माने अभिनेता कबीर बेदी के लिए शनिवार को उनका 70वां जन्मदिन बेहद खास रहा। दरअसल अपने जन्मदिन से एक दिन पहले उन्होंने अपनी दोस्त परवीन दुसांज (42) के साथ शादी कर ली। बता दें कि कबीर बेदी की ये कबीर बेदी की चौथी शादी है। हैरानी वाली  बात तो ये है कि   कबीर की बेटी पूजा बेदी उनकी चौथी पत्नी परवीन दुसांज (42) से 4 साल बड़ी हैं। 

शनिवार को अपने जन्मदिन से पहले दोनों गुरुवार को गुरुद्वारे पहुंचे, मत्था टेका और आशीर्वाद लिया। ये शादी परिजनों तथा करीबी दोस्तों की उपस्थिति में हुई। हालांकि कबीर बेदी की बड़ी बेटी पूजा इस शादी में शामिल नहीं हुईं और वो इस शादी से बिल्कुल भी खुश नहीं है। 

उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया, परियों की हर कहानी में एक चुड़ैल या बुरी सौतेली मां होती है, मेरी अब आ गई है। 

आपको बता दें कि कबीर बेदी की पहली शादी डांसर प्रोतिमा बेदी से हुई, जिससे उनकी बेटी पूजा बेदी और बेटा सिद्धार्थ हुए। प्रोतिमा से रिश्ते खराब होने के बाद कबीर तीन साल तक अभिनेत्री परवीन बाबी से अफेयर और लिव-इन रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में रहे। हालांकि, परवीन से उन्होंने शादी नहीं की।  कबीर बेदी ने दूसरी शादी ब्रिटिश फैशन डिजाइनर सुसैन हम्फ्रेस से की। दोनों का एक बेटा एडम बेदी हैं, जो एक इंटरनेशनल मॉडल हैं। इसके बाद कबीर का अपनी की दूसरी पत्नी से तलाक हो गया। 

1990 के दशक में कबीर ने टीवी और रेडियो प्रेजेंटर निक्की से की से तीसरी शादी की लेकिन 2005 में ये रिश्ता भी तलाक पर खत्म हुआ। दोनों के बच्चे नहीं हैं। इसके बाद से ही कबीर ब्रिटिश मूल की अभिनेत्री और मॉडल परवीन दुसांज के साथ रिलेशनशिप में थे। 

कबीर ने अपने जन्मदिन पर दी गई पार्टी में संवाददाताओं से कहा, "मेरे 70वें जन्मदिन पर सभी का स्वागत है। मेरा मानना है कि इस क्षेत्र में करियर के 25 साल बिताने वाले प्रत्येक व्यक्ति को ऑस्कर मिलना चाहिए और इसमें मैं भी शामिल हूं"

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!