जय गंगाजल का दूसरा ट्रेलर रिलीज, दिखा प्रियंका का कड़क अंदाज

Edited By Updated: 25 Jan, 2016 04:14 PM

प्रकाश झा की आने वाली फिल्म 'जय गंगाजल' का दूसरा ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म में पुलिस ऑफिसर का किरदार निभा रही

मुंबई : प्रकाश झा की आने वाली फिल्म 'जय गंगाजल' का दूसरा ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म में पुलिस ऑफिसर का किरदार निभा रही प्रिंयका चोपड़ा का कड़क अंदाज देखने लायक है। 
 
फिल्म का ये ट्रैलर भी दमदार डायलॉग्स से भरा हुआ है। प्रियंका कहती नजर आ रही है कि "मैं यहां टेबल कुर्सी पर बैठ कर सलामी ठुकवाने नहीं आई हूं जिले में कानून व्यवस्ता और क्राइम कंट्रोल के लिए आई हूं। आज समाज में उसकी इज्जत होती हैं जो कानून तोड़ता हैं लेकिन मैं उसकी इज्जत करती हूं जो कानून तोड़ने वाले को तोड़ता है "
 
प्रकाश झा द्वारा लिखित और निर्देशित ‘जय गंगाजल’ प्रकाश झा प्रोडक्शंस और प्ले एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित है। इसमें मानव कौल, राहुल भट्ट, मुरली शर्मा और निनाद कामत भी हैं। यह फिल्म 4 मार्च को रिलीज होगी। 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!