‘डांस इंडिया डांस’  शो के कंटेस्टेंट के खिलाफ केस दर्ज, शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म

Edited By suman prajapati, Updated: 28 Nov, 2024 10:33 AM

case filed against contestant of dance india dance show

टीवी के डांस रियलिटी शो ‘डांस इंडिया डांस’ के एक एक्स कंटेस्टेंट कानूनी पचड़े में फंसता नजर आ रहा है। उन पर लड़की संग दुष्कर्म का  आरोप लगा है। महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। हालांकि, अभी तक आरोपी के नाम का खुलासा...

बॉलीवुड तड़का टीम. टीवी के डांस रियलिटी शो ‘डांस इंडिया डांस’ के एक एक्स कंटेस्टेंट कानूनी पचड़े में फंसता नजर आ रहा है। उन पर लड़की संग दुष्कर्म का  आरोप लगा है। महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। हालांकि, अभी तक आरोपी के नाम का खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन बताया जा रहा है कि लड़का फेमस डांस कोरियोग्राफर टेरेंस लुईस का स्टूडेंट रह चुका है और ‘डांस इंडिया डांस’ के शो में कंटेस्टेंट था।

 

महिला ने पुलिस को अपनी शिकायत में बताया कि आरोपी और महिला की मुलाकात 2018 में हुई थी, जब आरोपी ने खुद को टेरेंस लुईस का स्टूडेंट और ‘डांस इंडिया डांस’ का हिस्सा बताया था। इस मुलाकात के बाद दोनों के बीच दोस्ती बढ़ी और फिर एक प्रेम संबंध शुरू हो गया। महिला का कहना है कि आरोपी ने उसे शादी का वादा किया और इस वादे के तहत दोनों के बीच शारीरिक संबंध बने। इसके बाद 2021 में महिला ने एक बेटे को जन्म दिया। लेकिन जब महिला ने शादी के लिए कहा तो आरोपी ने कुछ समय तक उसे टाला। आखिर में आरोपी ने कोर्ट में जाकर महिला से शादी की, लेकिन हिंदू विवाह विधि के मुताबिक उसने महिला से शादी नहीं की। महिला ने आरोप लगाया कि आरोपी ने उसे धोखा दिया और उसका वादा नहीं निभाया।

 

 पुलिस अधिकारी कृष्ण कुमार कुन्हारे के मुताबिक, महिला की शिकायत के बाद राऊ पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और हिंदू विवाह अधिनियम का उल्लंघन करने का केस दर्ज किया है। इस मामले में पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह के निर्देश पर जांच की जा रही है। डीसीपी विनोद कुमार मीना ने बताया कि पुलिस एक टीम बना कर मामले की गहराई से जांच कर रही है और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 
ये मामला ‘डांस इंडिया डांस’ के फैंस के लिए एक बड़ा शॉक है, क्योंकि शो के कंटेस्टेंट्स पर इस तरह के गंभीर आरोप लगना काफी बड़ी बात है। शो के अब तक 7 सीजन आ चुके हैं और इस तरह का विवाद पहली बार सामने आया है।  

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!