विवेक अग्निहोत्री ने बंद किया अपना ट्विटर अकाउंट, बोले- 'ये समय मेरे लिए कुछ अच्छा सोचने का'

Edited By Parminder Kaur, Updated: 01 Aug, 2022 10:10 AM

vivek agnihotri deactivates twitter account

डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री अपने बयानों को लेकर अक्सर चर्चा में रहते हैं। विवेक सोशल मीडिया पर भी पोस्ट्स शेयर करते रहते हैं। विवेक अपनी फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' को लेकर भी काफी सुर्खियों में रहे थे। अब डायरेक्टर ने अपना ट्विटर अकाउंट बंद करने का...

मुंबई. डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री अपने बयानों को लेकर अक्सर चर्चा में रहते हैं। विवेक सोशल मीडिया पर भी पोस्ट्स शेयर करते रहते हैं। विवेक अपनी फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' को लेकर भी काफी सुर्खियों में रहे थे। अब डायरेक्टर ने अपना ट्विटर अकाउंट बंद करने का ऐलान किया है। इसकी जानकारी विवेक एक ट्वीट कर दी है। 

PunjabKesari
विवेक अग्निहोत्री ने अपने आखिरी ट्वीट में लिखा- 'ये समय मेरे लिए कुछ अच्छा सोचने का है। इसलिए कुछ समय के लिए ट्विटर को डीएक्टिवेट कर रहा हूं, जल्द ही मुलाकात होगी।' विवेक का ये ट्वीट खूब वायरल हो रहा है। डायरेक्टर के इस फैसले से फैंस काफी हैरान हैं।

PunjabKesari
बता दें विवेक फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' के डायरेक्टर हैं। फिल्म के रिलीज के बाद काफी विवाद हुआ था। फिल्म के जरिये लोगों में द्वेष फैलाने का आरोप लगाया गया। हालांकि फिल्म को लोगों द्वारा काफी पसंद भी किया गया। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई भी की। 'द कश्मीर फाइल्स' को देखने के बाद लोगों का कहना था कि ऐसी फिल्में बननी चाहिए।

PunjabKesari

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!