गायों को जबरन गर्भवती कराकर..बकरीद पर वेजिटेरियन्स के खिलाफ स्वरा भास्कर ने किया ऐसा पोस्ट, यूजर्स ने लगाई लताड़

Edited By suman prajapati, Updated: 17 Jun, 2024 01:10 PM

swara bhaskar post against vegetarians on bakrid users trolled her

आज देश भर में बकरीद का त्योहार मनाया जा रहा है। ऐसे में बॉलीवुड सेलेब्स सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस को बकरीद की शुभकामनाएं देते नजर आ रहे हैं। वहीं, अपने विवादित बयानों को लेकर चर्चा में रहने वाली स्वरा भास्कर ने इस मौके पर ऐसा ट्वीट किया है, जो...

बॉलीवुड तड़का टीम. आज देश भर में बकरीद का त्योहार मनाया जा रहा है। ऐसे में बॉलीवुड सेलेब्स सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस को बकरीद की शुभकामनाएं देते नजर आ रहे हैं। वहीं, अपने विवादित बयानों को लेकर चर्चा में रहने वाली स्वरा भास्कर ने इस मौके पर ऐसा ट्वीट किया है, जो सबका खूब ध्यान खींच रहा है। उनके इस ट्वीट पर लोग तरह-तरह के रिएक्शन भी देते नजर आ रहे हैं। तो आइए जानते हैं स्वरा ने अपने ट्वीट में ऐसा क्या लिखा है।

PunjabKesari

 

बकरीद के मौके पर स्वरा भास्कर ने अपने एक्स अकाउंट पर एक फूड ब्लॉगर नलिनी उनागर का ट्वीट रिट्वीट किया, जो अक्सर खाने की तस्वीरें शेयर करती हैं। हाल ही में नलिनी ने अपने अकाउंट में एक तस्वीर शेयर की थी, जिस पर लिखा था-'मुझे वेजिटेरियन होने पर गर्व है। मेरी प्लेट आंसूओं, क्रूरता और पाप से फ्री है।'
उनके ट्वीट को रीट्वीट स्वरा भास्कर ने लिखा- सच कहूं तो...मुझे वेजिटेरियन लोगों की एक बात समझ नहीं आती। आप लोगों की सारी डाइट गाय के बछड़ों को उनकी मां के दूध से वंचित करके, गायों को जबरन गर्भवती कराकर, फिर उन्हें उनके बच्चों से अलग करने और उनका दूध चुराने से बनती है। इसके अलावा आप जड़ वाली सब्जियां खाते हैं, जिससे पूरा पौधा ही खत्म हो जाता है। बेहतर होगा कि आप रिलैक्स करें क्योंकि आज बकरीद है।

PunjabKesari

 

नलिनी का ये ट्वीट रिशेयर करते ही स्वरा भास्कर सुर्खियों में आ गईं। उनके इस पोस्ट का कई लोग समर्थन कर रहे हैं, जबकि कई उन पर जमकर हमला बोल रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, 'मैं मानता हूं कि बछड़े को मां के दूध से अलग कर देना गलत है, लेकिन क्या आप लाखों जानवरों की हत्या को इस तरह जस्टिफाई कर रही हैं। आप लोगों को इस बात से परेशानी है कि दिवाली पर तेज आवाज के पटाखे न जलें और होली पर जानवरों पर रंग न डाला जाए क्योंकि इससे उन्हें जलन हो सकती है, लेकिन आपको तब ऐतराज नहीं है बल्कि जानवरों को मारकर ये त्योहार मनाते हैं। यहां तक कि उसे ही खाते भी हैं।'

PunjabKesari


शख्स ने आगे लिखा, 'आप एक मां हैं, इस तरह की चीजों को अपने एजेंडा के लिए जस्टिफाई करना बंद कर दीजिए, गलत को गलत कहना सीखिए, बच्चे को अच्छी पेरेंटिंग की जरूरत है।'

दूसरे ने कहा- 'ऐसा लगता है कि आपकी समझदारी छुट्टी पर चली गई है। जो किसी जानवर को पालता है, उसका ख्याल भी रखता है। अगर किसी को जानवर से दूध मिलता है, तो वह इसका ध्यान रखता है कि मां और उसके बच्चे का पूरा ख्याल रखा जाए। हमने एक बार देखा था कि आप टीवी चैनल पर बिना किसी लॉजिक और सबूत के बहस कर रही थीं। तो हमें आपके छोटे दिमाग का पता है। आप अपनी किताब पढ़िये, ऐसे किसी मामले में अपनी नाक मत घुसाइये, जिसमें दिमाग की जरूरत हो।'
ऐसे ही अन्य कई लोगों ने भी स्वरा के पोस्ट पर अपनी राय दी।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!