पद्म विभूषण से सम्मानित हुए मेगास्टार चिरंजीवी, बेटे राम चरण ने पिता के नाम लिखा खास पोस्ट

Edited By Smita Sharma, Updated: 10 May, 2024 11:44 AM

ram charan share post for his father chiranjeevi as he get padma vibhushan

9 मई को नई दिल्ली में पद्म पुरस्कार दिए गए।  साउथ फिल्मों के सुपरस्टार चिरंजीवी और बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा वैजयंतीमाला को पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया।  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने वैजयंतीमाला और चिरंजीवी को सिनेमा में उनके उत्कृष्ट योगदान के...

मुंबई:  9 मई को नई दिल्ली में पद्म पुरस्कार दिए गए।  साउथ फिल्मों के सुपरस्टार चिरंजीवी और बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा वैजयंतीमाला को पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया।  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने वैजयंतीमाला और चिरंजीवी को सिनेमा में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए पद्म विभूषण से नवाजा। यह देश का दूसरा सबसे बड़ा नागरिक सम्मान है।

PunjabKesari

चिरंजीवी इस खास मौके पर अपनी पत्नी सुरेखा, बेटे राम चरण और बहू उपासना कोनिडेला के साथ राष्ट्रपति भवन पहुंचे थे।चिरंजीवी  के पद्म विभूषण सम्मान सेरेमनी की फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं।

 

मेगास्टार चिरंजीवी ब्लैक कलर के बंदगला सूट में डैशिंग अंदाज के साथ राष्ट्रपति द्रौपर्दी मुर्मू से पद्म अवॉर्ड लेने पहुंचे थे। चिरंजीवी ने स्टेज पर जाने से पहले हाथ जोड़कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को नमस्कार किया और फिर वह पद्म अवॉर्ड लेने के लिए आगे बढ़े।

PunjabKesari

पद्म विभूषण से चिरंजीवी के सम्मानित होने की खुशी में राम चरण ने पिता के लिए सोशल मीडिया पर खास पोस्ट लिखा है। राम चरण ने इंस्टाग्राम पर चिरंजीवी के साथ तस्वीरें पोस्ट करके लिखा है- 'बधाई डैड। आप पर बहुत गर्व है।'

PunjabKesari


बता दें कि चिरंजीवी का असली नाम कोनिडेला शिव शंकर वरप्रसाद राव है, लेकिन फिल्मों में आने के बाद वह मेगास्टार चिरंजीवी के नाम से मशहूर हो गए। चिरंजीवी ने अपने अब तक करियर में 150 से भी ज्यादा फिल्में कीं और कई रिकॉर्ड बनाए।  चिरंजीवी पहले ऐसे साउथ एक्टर हैं, जो 1987 में हुए ऑस्कर समारोह में शामिल हैं। साल 2006 में उन्हें पद्म भूषण से सम्मानित किया गया। वहीं अब उन्हें पद्म विभूषण से नवाजा गया।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Ram Charan (@alwaysramcharan)

 

Related Story

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!