दो पेंटहाउस बेचने के बाद अब प्रियंका ने किराए पर दिया पुणे वाला बंगला, हर महीने देसी गर्ल कमाएगी 2.06 लाख

Edited By Smita Sharma, Updated: 26 Apr, 2024 02:34 PM

priyanka chopra family leases pune bungalow for 2 lakh monthly rent

'देसी गर्ल' प्रियंका चोपड़ा अमेरिकन सिंगर निक जोनस संग शादी रचाने के बाद से ही यूएस में शिफ्ट हो गईं हैं। यहीं उन्होंने अपनी बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस का स्वागत किया। यूएस में प्रियंका का करोड़ों का लग्जरी बंगला है जहां वह परिवार के साथ रहती हैं।...


मुंबई: 'देसी गर्ल' प्रियंका चोपड़ा अमेरिकन सिंगर निक जोनस संग शादी रचाने के बाद से ही यूएस में शिफ्ट हो गईं हैं। यहीं उन्होंने अपनी बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस का स्वागत किया। यूएस में प्रियंका का करोड़ों का लग्जरी बंगला है जहां वह परिवार के साथ रहती हैं। इसके अलावा मुंबई में भी पीसी की करोड़ों की प्राॅपटी है। इनमें से एक है प्रियंका का पुणे स्थित बंगला। अब इस बंगले को लेकर एक खबर सामने आई है।

PunjabKesari

खबर है कि प्रियंका ने अपना पुणे स्थित बंगला किराए पर दे दिया है, और अब इससे हर महीने वह लाखों की कमाई करेंगी। जी हां, प्रियंका के परिवार ने यह बंगला 'द अर्बन नोमैड्स कम्युनिटी प्राइवेट लिमिटेड' नाम की फर्म को 2 लाख रुपए प्रति महीने किराए पर दिया है। एक्ट्रेस की मां मधु चोपड़ा और भाई सिद्धार्थ ने इस फर्म के साथ डील साइन की।

PunjabKesari

 

एक रिपोर्ट के मुताबिक Zapkey को जो डॉक्युमेंट मिले हैं उनमें बताया गया है कि मधु चोपड़ा और सिद्धार्थ ने 21 मार्च को रजिस्ट्री करवाई थी। फर्म ने प्रियंका के परिवार को इस बंगले के लिए 6 लाख रुपए का डिपॉजिट भी दिया। अब यह हर महीने 2.06 लाख का किराया भी देगी।

बता दें कि पीसी का यह बंगला पुणे के कोरेगांव पार्क में स्थित है। इसका आकार यानी प्लॉट साइज 3754 स्क्वायर फुट है जबकि ग्राउंड फ्लोर 2180 स्क्वायर फुट, बेसमेंट एरिया 950 स्क्वायर फुट और गार्डन एरिया 2232 स्क्वायर फुट है। वहीं पार्किंग एरिया 400 स्क्वायर फुट है।

PunjabKesari

 

6 करोड़ में बेचे थे दो पेंटहाउस

 साल 2023 में प्रियंका चोपड़ा और पति निक जोनस ने ओशिवाड़ा के लोखंडवाला कॉम्प्लेक्स में स्थित अपने दो पेंटहाउस 6 करोड़ में बेच दिए थे। इनका बिल्ट-अप एरिया 2,292 स्क्वायर फुट था। इनमें से एक पैंटहाउस जहां 2.25 करोड़ में बिका तो वहीं दूसरा पेंटहाउस 3.75 में बेचा। इससे पहले प्रियंका चोपड़ा ने लोखंडवाला में मौजूद अपनी कमर्शियल प्रॉपर्टी को 7 करोड़ रुपए में बेच दिया था।

2021 में किराए पर लिया था ऑफिस

 वहीं जून 2021 में प्रियंका चोपड़ा ने ओशिवाड़ा के अंधेरी-वेस्ट एरिया में 2,040 स्क्वायर फुट में फैली बिल्डिंग में 2.11 लाख में ऑफिस के लिए सेकेंड फ्लोर लिया था।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!