Edited By suman prajapati, Updated: 31 May, 2024 02:40 PM
एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर अक्सर अपने रिलेशनशिप की खबरों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। कई बार खबरें उड़ चुकी हैं कि दोनों का ब्रेकअप हो गया, लेकिन कपल ने इन खबरों को अक्सर खारिज ही किया है। वहीं, अब हाल ही में लेटेस्ट रिपोर्ट्स की माने...
बॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर अक्सर अपने रिलेशनशिप की खबरों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। कई बार खबरें उड़ चुकी हैं कि दोनों का ब्रेकअप हो गया, लेकिन कपल ने इन खबरों को अक्सर खारिज ही किया है। वहीं, अब हाल ही में लेटेस्ट रिपोर्ट्स की माने तो मलाइका-अर्जुन अलग हो गए हैं। दोनों ने अपने लंबे रिलेशनशिप को खत्म कर दिया है। हालांकि, इन सब खबरों पर कपल का अभी कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट सामने नहीं आया है।
सूत्रों के हवाले से बताया गया कि मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर ने सम्मान के साथ अलग होने का फैसला किया है। उनका सफर यहीं तक था इसलिए अब वह इसे इज्जत के साथ खत्म कर रहे हैं। एक सोर्स ने बताया है कि मलाइका और अर्जुन का रिश्ता बहुत खास था। दोनों के दिलों में भी एक-दूसरे के लिए खास जगह है और हमेशा रहेगी।
यह भी बताया गया कि दोनों इस बारे में चुप्पी साधे रहेंगे। क्योंकि वो नहीं चाहते कि लोगों को इस बारे में थोड़ी भी गॉसिप मिले और वह उनके इस रिश्ते को खराब करें या उस पर टीका-टिप्पणी करें। वह लोगों से भी प्राइवेसी देने की उम्मीद रखते हैं।
इस साल जनवरी में भी खबर आई थी कि इन दोनों का दो महीने पहले ही ब्रेकअप हो चुका था। लेकिन उन्होंने इस रिश्ते को खत्म करने के बजाय, इस पर काम करने का फैसला किया था। वहीं, अरबाज की शादी के बाद लोगों कि निगाहें एक्ट्रेस पर टिकी थीं कि वह इस साल शादी करेंगी। लेकिन उस पर पानी फिर गया। क्योंकि वह और अर्जुन अब साथ नहीं रहे।
बता दें, मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर बीते पांच साल से ज्यादा समय से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। दोनों को अक्सर इवेंट और पार्टीज में एक साथ देखा जाता था। इतना ही नहीं, सोशल मीडिया पर भी दोनों एक दूजे पर काफी प्यार लुटाते नजर आते थे।