मलयालम एक्टर दलकीर सलमान हुए कोरोना पॉजिटिव, पोस्ट शेयर कर दी जानकारी

Edited By Parminder Kaur, Updated: 21 Jan, 2022 08:21 AM

dulquer salmaan tests corona positive

कोरोना केस लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं।आम लोगों के साथ-साथ स्टार्स भी इसकी मार झेल रहे हैं। बॉलीवुड, टीवी के साथ साउथ इंडस्ट्री से भी लगातार केस सामने आ रहे हैं। अब मलयालम एक्टर दलकीर सलमान कोरोना की चपेट में आ गए हैं। एक्टर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट...

मुंबई. कोरोना केस लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं।आम लोगों के साथ-साथ स्टार्स भी इसकी मार झेल रहे हैं। बॉलीवुड, टीवी के साथ साउथ इंडस्ट्री से भी लगातार केस सामने आ रहे हैं। अब मलयालम एक्टर दलकीर सलमान कोरोना की चपेट में आ गए हैं। एक्टर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर इसकी जानकारी दी है।

PunjabKesari
दलकीर ने लिखा- 'उनकी कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मुझमें हल्के लक्षण हैं लेकिन मैं ठीक हूं और घर में ही आइसोलेट हूं। अगर पिछले कुछ दिनों में शूट के दौरान कोई मेरे संपर्क में आया हो तो वह कृपया खुद को आइसोलेट कर ले और अगर कुछ भी लक्षण दिखते हैं तो अपना कोविड परीक्षण करवा ले। महामारी अभी खत्म नहीं हुई है और सतर्क रहना जरूरी है।  इसके साथ ही उन्होंने सभी से सुरक्षित रहने और मास्क लगाने की अपील की है।' इस पोस्ट को देखने के बाद फैंस एक्टर के जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं।

PunjabKesari
बता दें दलकीर सलमान मलयालम फिल्मों के सुपरहिट एक्टर ममूटी के बेटे हैं और खुद भी फिल्म इंडस्ट्री में सक्सेसफुल हैं। दलकीर सलमान गुड लुक्स के लिए भी जाने जाते हैं। दलकीर सलमान ने साल 2012 में फिल्म 'सेकेंड शो' से डेब्यू किया था। इस फिल्म के लिए उन्हें बेस्ट डेब्यू मेल का फिल्मफेयर अवार्ड भी मिला था। दलकीर अच्छे गायक होने के साथ-साथ अच्छे गायक भी हैं। 
PunjabKesari

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!