बिपाशा बसु ने की 7 महीने की बेटी की राइस सेरेमनी, लाल साड़ी पहने बंगाली लुक में नन्ही देवी ने जीता सबका दिल

Edited By suman prajapati, Updated: 11 Jun, 2023 12:38 PM

bipasha basu host 7 month old daughter devi s rice ceremony

एक्ट्रेस बिपाशा बसु और उनके पति करण सिंह ग्रोवर इन दिनों लाडली देवी संग पेरेंटिंग एंजॉय कर रहे हैं। कपल की लाडली बिटिया अब 7 महीने की हो गई है। ऐसे में हाल ही में बिपाशा-करण ने बेटी की राइस सेरेमनी होस्ट की, जिसका वीडियो उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर...

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस बिपाशा बसु और उनके पति करण सिंह ग्रोवर इन दिनों लाडली देवी संग पेरेंटिंग एंजॉय कर रहे हैं। कपल की लाडली बिटिया अब 7 महीने की हो गई है। ऐसे में हाल ही में बिपाशा-करण ने बेटी की राइस सेरेमनी होस्ट की, जिसका वीडियो उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

PunjabKesari


बिपाशा बसु ने ट्रेडिशनल तरीके से अपनी बेटी का 'मुखोभात' यानी राइस फीडिंग सेरेमनी शानदार अंदाज में मनाई। एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस रस्म का वीडियो शेयर किया और कैप्शन में लिखा- "देवी का मुखोभात। दुर्गा दुर्गा।"

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Bipasha Basu (@bipashabasu)

वीडियो में देखा जा सकता है कि बिपाशा ने अपनी बेटी देवी का बंगाली तरीके से राइस फीडिंग सेरेमनी मनाई। इस दौरान उनका पूरा परिवार मौजूद रहा। फंक्शन में बिपाशा रेड एंड व्हाइट सूट में गजब ढा रही थीं। बालों में गजरा, बड़े इयररिंग्स और मिनिमल मेकअप के साथ बोल्ड आईज उनके लुक को चार-चांद लगा रहे थे।

 

PunjabKesari


वहीं उनकी बेटी देवी रेड आउटफिट पहने बंगाली लुक में नजर आई। नन्ही देवी को बिपाशा ने बंगाली क्राउन पहनाया और साथ ही सोने की पायल और ज्वेलरी भी पहनाई, जिसमें वह बेहद क्यूट लगी। इस दौरान मां बेटी का अंदाज सबका दिल जीत रहा है।

 

बता दें, बिपाशा बसु ने 2016 में करण सिंह ग्रोवर से शादी की थी। शादी के 6 साल बाद कपल ने नवंबर 2022 में लाडली बेटी देवी का स्वागत किया, जिसके आगमन से कपल की खुशियों में चार-चांद लग गए।


 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!