माइक्रोसॉफ्ट सर्वर डाउन होने से एयरपोर्ट पर फंसे अर्जुन रामपाल, लेनी पड़ी दूसरी फ्लाइट की टिकट

Edited By Parminder Kaur, Updated: 19 Jul, 2024 06:21 PM

arjun rampal stranded at airport due to microsoft server down

शुक्रवार को अचानक माइक्रोसॉफ्ट का सर्वर डाउन हो गया, जिसका असर दुनियाभर की कई सुविधाओं पर पड़ा है। इससे सबसे ज्यादा एयरलाइंस कंपनियां प्रभावित हुईं हैं। माइक्रोसॉफ्ट सर्वर डाउन होने से बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल को भी परेशानी का सामना करना पड़ा है।...

मुंबई. शुक्रवार को अचानक माइक्रोसॉफ्ट का सर्वर डाउन हो गया, जिसका असर दुनियाभर की कई सुविधाओं पर पड़ा है। इससे सबसे ज्यादा एयरलाइंस कंपनियां प्रभावित हुईं हैं। माइक्रोसॉफ्ट सर्वर डाउन होने से बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल को भी परेशानी का सामना करना पड़ा है। अर्जुन रामपाल ने एक फ्लाइट से उड़ान भरनी थी, लेकिन माइक्रोसॉफ्ट आउटेज के चलते उनकी यात्रा प्रभावित हुई। एक्टर ने खुद इसकी जानकारी दी है। 

PunjabKesari
अर्जुन रामपाल एयरपोर्ट पर स्पॉट किए गए, जिसका वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में अर्जुन मीडिया से बात करते हुए नजर आ रहे हैं और कह रहे हैं कि उनके सर्वर डाउन हैं। मुझे नहीं पता है कि यह क्या हुआ है। मेरे पास दूसरी एयरलाइन की टिकट भी है। मैं वहां जा रहा हूं।

काम की बात करें तो अर्जुन रामपाल को आखिरी बार मूवी 'क्रैक' में विद्युत जामवाल के साथ देखा गया था। फिल्म में नोरा फतेही और एमी जैक्सन लीड रोल में थीं। अब एक्टर जल्द ही साजिद नाडियावाला निर्मित कॉमेडी ड्रामा 'हाउसफुल 5' में अक्षय कुमार और रितेश देशमुख के साथ नजर आएंगे। 

PunjabKesari

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!