'आरव' नाम से जाने जाएंगे अर्जुन रामपाल के छोटे बेटे,चौथी बार पिता बने हैं एक्टर

Edited By Smita Sharma, Updated: 19 Oct, 2023 11:23 AM

arjun rampal s younger son will be known as aarav

बाॅलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल इसी साल चौथी बार पिता बनने। 20 जुलाई 2023 को अर्जुन की गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स ने दूसरी बार एक प्यारे से बेटे को जन्म दिया। हाल ही में अर्जुन ने अपने लाडले के नाम की घोषणा की। दरअसल, 18 अक्टूबर 2023 को अर्जुन...

मुंबई:  बाॅलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल इसी साल चौथी बार पिता बनने। 20 जुलाई 2023 को अर्जुन की गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स ने दूसरी बार एक प्यारे से बेटे को जन्म दिया। हाल ही में अर्जुन ने अपने लाडले के नाम की घोषणा की। दरअसल, 18 अक्टूबर 2023 को अर्जुन रामपाल ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से एक सवाल-जवाब सेशन की मेजबानी की। इस दौरान एक्टर ने फैंस के कई सवालों के जवाब दिए।

PunjabKesari

इस दौरान उनके दूसरे बच्चे के बारे में सवाल था जिसने हमारा ध्यान खींचा। एक फैन ने अर्जुन से पूछा-'नए बच्चे का नाम क्या है?' इस पर एक्टर ने खूबसूरत जवाब दिया। इस पर अर्जुन ने कहा कि वह अपने बच्चे के नाम का खुलासा नहीं करेंगे बल्कि उनका बड़ा बेटा अरिक यह खुलासा करेगा।

PunjabKesari

 

इसके बाद उन्होंने कैमरा अपने बड़े बेटे की ओर घुमाया, जिसने अपनी प्यारी आवाज में अपने छोटे भाई का नाम बताया। हालांकि, उनके शब्द स्पष्ट नहीं थे, फिर भी उन्होंने कथित तौर पर कहा- 'आरव'। एरिक ने कहा- 'मैं अपने प्यारे भाई आरव से प्यार करता हूं, वह भी मेरे डैडी के कान में रोता है।'

PunjabKesari

उसी इंस्टा सेशन के दौरान अर्जुन के एक अन्य फैन ने उनसे पूछा कि पिता बनना कैसा होता है। इस सवाल पर एक्टर ने कहा कि यह अब तक का सबसे अच्छा उपहार है। यह बताते हुए कि पिता होने के एहसास को कोई भी चीज़ मात नहीं दे सकती। उनके शब्दों में "ठीक है, मुझे लगता है कि यह अब तक का सबसे अच्छा उपहार है। आप जानते हैं, माता-पिता बनना एक आशीर्वाद है, भगवान का आशीर्वाद है और इससे बढ़कर कुछ नहीं है।"

बता दें कि अर्जुन ने 1998 में अपनी पहली पत्नी मेहर जेसिया से शादी की थी और दोनों की दो खूबसूरत बेटियां माहिका व मायरा हैं। हालांकि, 20 साल तक साथ रहने के बाद साल 2018 में अर्जुन और मेहर अलग हो गए। मौजूदा समय में अभिनेता अपनी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स के साथ एक खुशहाल रिश्ते में हैं और लवबर्ड्स को दो बेटों का आशीर्वाद मिला है। 
 

 

 

 

 

 

 

 

 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!