Edited By Parminder Kaur, Updated: 14 Jul, 2024 04:21 PM
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट 12 जुलाई को सात फेरे लेकर हमेशा-हमेशा के लिए एक-दूसरे के हो गए हैं। कपल की शादी में देश-विदेश स्टार्स शामिल हुए। शादी में बच्चन परिवार से अलग पहुंची ऐश्वर्या राय बच्चन प्रेग्नेंट दीपिका पादुकोण को देखकर इमोशनल हो गई और...
मुंबई. अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट 12 जुलाई को सात फेरे लेकर हमेशा-हमेशा के लिए एक-दूसरे के हो गए हैं। कपल की शादी में देश-विदेश स्टार्स शामिल हुए। शादी में बच्चन परिवार से अलग पहुंची ऐश्वर्या राय बच्चन प्रेग्नेंट दीपिका पादुकोण को देखकर इमोशनल हो गई और उन्हें कसकर गले लगा लिया। दोनों का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं।
तस्वीरों में ऐश्वर्या ने दीपिका को गले लगाया हुआ है। दीपिका की कैमरे की तरफ पीठ है। ऐश्वर्या इस दौरान थोड़ी भावुक नजर आ रही है। ऋतिक रोशन भी इन दोनों के बगल में खड़े हुए दिखाई दे रहे हैं। फैंस दोनों हसीनाओं के इस वीडियो को खूब प्यार दे रहे हैं।
बता दें दीपिका और रणवीर सिंह इस साल सितंबर में अपने बच्चे का स्वागत कर सकते हैं। कपल ने साल 2018 में शादी की थी। शादी के 6 साल बाद दोनों पेरेंट्स बनने जा रहे हैं। दीपिका और रणवीर ने इस साल फरवरी में प्रेग्नेंसी का ऐलान किया था, जिसके बाद फैंस में खुशी की लहर दौड़ गई थी।